Shocking News : युगांडा में दो साल के बच्चे को निगल गया दरियाई घोड़ा, लेकिन फिर हुआ चमत्कार

Published : Dec 16, 2022, 04:38 PM ISTUpdated : Dec 16, 2022, 05:32 PM IST
Shocking News : युगांडा में दो साल के बच्चे को निगल गया दरियाई घोड़ा, लेकिन फिर हुआ चमत्कार

सार

युगांडा पुलिस के मुताबिक ये घटना कबाटोरो शहर की झील किनारे हुई। यहां 2 वर्षीय मासूम अपने घर के पास खेल रहा था। तभी झील किनारे आए भूखे दरियाई घोड़े ने उसे अपना निवाला बनाने का प्रयास किया।

ट्रेंडिंग डेस्क. युगांडा के कटपे कबरटोरो शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दो साल के बच्चे को एक हिप्पोपोटामस (Hippopotamus/दरियाई घोड़े) ने निगल लिया। बच्चे की जान निकलने ही वाली थी कि तभी एक चमत्कार हो गया। ये घटना 4 दिसंबर की है, जो अब सामने आई है।

हिप्पो ने बच्चे को सिर से पकड़ा

युगांडा पुलिस के मुताबिक ये घटना कबाटोरो शहर की झील किनारे हुई। यहां 2 वर्षीय मासूम अपने घर के पास खेल रहा था। तभी झील किनारे आए भूखे दरियाई घोड़े ने उसे अपना निवाला बनाने का प्रयास किया। भीमकाय हिप्पोपोटामस ने बच्चे को अपने जबड़ों में फंसा लिया। हिप्पो ने बच्चे को सिर की ओर से पकड़ा और लगभग आधा निगल लिया था।

फिर हुआ चमत्कार

इससे पहले कि हिप्पोपोटामस बच्चे को निगल पाता, पास ही खड़े क्रिसपास नाम के शख्स ने उसे जोरदार पत्थर मारे। इससे घबराकर हिप्पो ने दो साल के मासूम को अपने मुंह से उगल दिया और बच्चे की जान बच गई। इसके बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। युगांडा पुलिस ने बताया कि हिप्पो के जबड़े की वजह से बच्चे को हाथ व अन्य अंगों में चोट आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उसे अपने माता-पिता के पास छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें : SHORTEST MAN : दुनिया के सबसे छोटे इंसान ने बताया कि मोबाइल फोन भी उन्हें लगता है भारी, जीते हैं ऐसी लाइफ

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली