कुत्ते के पिंजरे में बंद थी 6 साल की बच्ची, मुंह पर लगा था टेप, बहन ने बताई दर्दनाक मौत की पूरी कहानी

Published : Nov 14, 2021, 10:17 AM ISTUpdated : Nov 14, 2021, 10:21 AM IST
कुत्ते के पिंजरे में बंद थी 6 साल की बच्ची, मुंह पर लगा था टेप, बहन ने बताई दर्दनाक मौत की पूरी कहानी

सार

द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 साल की बच्ची 2 महीने से गायब थी। पुलिस को भी कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फिर एक दिन गायब बच्ची की बड़ी बहन ने पुलिस को एक दर्दनाक मौत की पूरी कहानी बताई। 

हवाई. एक बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद उसके सौतेले माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब 2 महीने पहले 6 साल की बच्ची घर से अचानक गायब हो गई थी। फिर एक कुत्ते के पिंजरे में (Dead in a Dog Cage) उसे देखा गया। बच्ची के मुंह और नाक पर टेप लगाया गया था। ऐसा लग रहा था मानों किसी ने उसे दर्दनाक मौत दी है। आरोपी माता-पिता का नाम इसहाक (52) और लेहुआ कलुआ (43) है। बच्ची की बहन ने पुलिस को बताया था कि छोटी बच्ची इसााबेला (Isabella Kalua) किस हालत में मिली थी।

बहन ने बताई किस हालत में मिली थी बच्ची 
लगभग 2 महीने से गायब होने के बाद 5 नवंबर को बहन ने होनोलूलू पुलिस के पूरी कहानी बताई। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता इसहाक को गिरफ्तार तो कर लिया गया है, लेकिन उसने अपनी बेटी की हत्या से इनकार किया है। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या वाली रात इसाबेला को एक कुत्ते के पिंजरे के अंदर देखा गया था। बहन ने बताया कि उसके मुंह पर टेप लगा था। वह सांस नहीं ले पा रही थी। बहन ने याद करते हुए बताया कि मां लेहुआ ने इसाबेला को पिंजरे से बाहर निकाला और उसे जगाने की कोशिश में पानी से भरे बाथटब में डाल दिया। लेकिन वह नहीं उठी। 

अभी तक बच्ची की लाश नहीं मिली
बहन ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसे अपनी बहन के जागने की बार को किसी से भी न कहने के लिए कहा था। बहन ने कहा कि वह जानती है कि इसाबेला मर चुकी है। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी बहन का शव कहां पर है। छह साल की बच्ची का शव अभी नहीं मिला है। लेकिन जांच अधिकारियों का मानना ​​है कि इसाबेला के लापता होने की सूचना मिलने से करीब एक महीने पहले अगस्त में उसकी हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें.

बन गया कुत्ता-देखो बन गया कुत्ता: मिल गई बॉयफ्रेंड को कुत्ता बनाकर घुमाने वाली लड़की, जानें इससे क्या फायदा

कौन है 24 साल की उम्र में 500 पुरुषों से संबंध बना चुकी लड़की, कहा- अगला टारगेट 1000

इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव, ऑफिस खत्म होने के बाद बॉस ने मैसेज किया तो जाएगा जेल

दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क की चौंकाने वाली तस्वीर, 300 दांत फिर भी शिकार को फाड़कर निगल जाती है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल