दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, लेकिन ऐसे ई-पास प्राप्त कर यात्रा कर सकते हैं

Published : Apr 15, 2021, 03:24 PM IST
दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, लेकिन ऐसे ई-पास प्राप्त कर यात्रा कर सकते हैं

सार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। जो आवश्यक सेवाएं दे रहे हैं वे इस कर्फ्यू में भी यात्रा कर सकते हैं। लेकिन ऐसे लोगों के पास 'ई-पास' होना जरूरी है। दिल्ली सरकार एक वेब पोर्टल के जरिए इन ई-पासों को जारी कर रही है। ऐसे में बताते हैं कि आखिर कौन और कैसे ई-पास पा सकता है।

नई दिल्ली. कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। जो आवश्यक सेवाएं दे रहे हैं वे इस कर्फ्यू में भी यात्रा कर सकते हैं। लेकिन ऐसे लोगों के पास 'ई-पास' होना जरूरी है। दिल्ली सरकार एक वेब पोर्टल के जरिए इन ई-पासों को जारी कर रही है। ऐसे में बताते हैं कि आखिर कौन और कैसे ई-पास पा सकता है। 

ई-पास के लिए कौन आवेदन कर सकता है? 
दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, किराने का सामान, फल, सब्जियां, दूध, और दवा जैसे आवश्यक सामान बेचने वाले लोगों के पास ई-पास होना जरूरी है। इसी तरह प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने वाले लोगों को भी ई-पास की जरूरत होगी। इसके अलावा प्राइवेट डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को भी ई-पास के साथ ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। 

हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों से जाने वाले यात्रियों को भी ई-पास की जरूरत होगी। गर्भवती महिलाएं और इलाज के लिए जाने वाले मरीज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच यात्रा कर सकते हैं। 
कर्फ्यू के दौरान बैंक, बीमा कार्यालय, एटीएम, पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोलियम खुले रहेंगे।

ई-पास के लिए कैसे आवेदन करें? 
- ई-पास के लिए आवेदन करने के लिए उपर्युक्त क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा। रात 10:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक ई-पास के लिए अप्लाई पर क्लिक करना होगा। 
- फिर आपको अपनी भाषा चुनना होगा। ड्रॉप-डाउन मेनू से रात-कर्फ्यू के दौरान यात्रा के लिए ई-पास का चयन करें।
- अपना फोन नंबर, नाम, अपना जिला और पता या सगाई की जगह जैसी डिटेल्स भरें।
- आपको सर्विस जैसे कि मीडिया, किराने का सामान, दवाओं जैसी सेवाओं को चुनना होगा। ये आपको ड्रॉप डाउन मेनू में मिल जाएगा। 
- आपको कितने समय के लिए ई-पास चाहिए, उसकी भी जानकारी देनी होगी। 
- एक आईडी प्रूफ (अधिकतम फाइल साइज 4 एमबी) साथ ही विजिटिंग कार्ड, दुकान / व्यवसाय लाइसेंस अपलोड करना होगा। 
- इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पास संख्या मिलेगी। इस संख्या से ये पता लगा सकते हैं कि आपको ई पास मिला या नहीं।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज