गजब: वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा यंत्र, पालतू जानवरों के दिल की बात समझ सकेंगे उनके मालिक

Published : Jun 01, 2022, 10:32 AM ISTUpdated : Jun 01, 2022, 10:41 AM IST
गजब: वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा यंत्र, पालतू जानवरों के दिल की बात समझ सकेंगे उनके मालिक

सार

वैज्ञानिकों ने ऐसा अनोखा यंत्र बनाया है, जिसके जरिए अब अपने पालतू जानवरों के दिल की बात समझी जा सकेगी। यह यंत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी आईए तकनीक की मदद से काम करता है। 

नई दिल्ली। बहुत से लोग जानवरों से प्यार करते हैं और उन्हें अलग-अलग जानवर पालने का शौक होता है। वे उन्हें ऐसे रखते हैं, जैसे वह घर का सदस्य हो। उसे अलग-अलग तरीके से निर्देश देते हैं। हालांकि यह जानवरों की भाषा में नहीं होता, खुद इंसानों की भाषा में होता है या फिर सांकेतिक। कई बार जानवर क्या चाहता है यह उनका मालिक नहीं समझ पाता और ऐसे में दोनों के लिए परेशानी होती है।

वहीं, अब मालिक चाहेंगे तो अपने पालतू जानवरों की बात समझकर उनके मुताबिक काम कर पाएंगे। इस क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल कर ली है। वैज्ञानिकों ने ऐसी मशीन का ईजाद किया है, जिससे मालिक अपने पालतू जानवरों की बात समझ सकेंगे। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लगेगा पता 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा यंत्र बनाया है, जिससे आईए यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पता लग सकेगा कि जानवर आखिर में कहना क्या चाहता है। इस तरह इस अनोखे यंत्र के जरिए मालिक अब अपने पालतू जानवरों की बात को आसानी से समझ सकेंगे और उनका बेहतर ख्याल रख पाएंगे। यह यंत्र इजराइल के तेल अवीव विश्वविद्यालय की रिसर्च टीम ने तैयार किया है। 

खाने के लिए आपस में लड़ रहे थे चमगादड़, आवाज हुई रिकॉर्ड 
इस अनोखे यंत्र का परीक्षण पहले चमगादड़ पर किया गया। इसमें अल्ट्रासोनिक फ्रीक्वेंसी डिटेक्टर की मदद से चमगादड़ की आवाज को परिवर्तित कर समझा गया। चमगादड़ों के शोर से निकली आवाज का ट्रांस्लेशन किया गया। उनकी हरकतों और ट्रांस्लेशन के नतीजे लगभग बराबर थे। इस दौरान वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों की खाने के लिए आपस में की गई लड़ाई की आवाज भी ट्रांस्लेशन में रिकॉर्ड की। 

आसपास की आवाज की कॉपी करते हैं चमगादड़
इस रिसर्च टीम में शामिल डॉक्टर यासी योवेल के अनुसार, हमने अपनी जांच में पाया कि चमगादड़ अपने आसपास की आवाज को कॉपी करते हैं और रिपिट करते हैं। ये इन आवाज को अपने दिमाग में स्टोर कर लेते हैं। वैज्ञानिक इस तैयारी में हैं और जानवरों पर इस तरह की रिसर्च की जाए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उन्हें समझा जाए। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यहां महिला और पुरूष के प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं करंट, खुलेआम होता है रेप, जो भागा उसे मार देते हैं गोली

चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा

सुंदरता बरकरार रखने के लिए क्लियोपेट्रा नहाती थी इस दूध से, भारत में कीमत है करीब 7000 रुपए प्रति लीटर 

जिसकी तोंद ज्यादा वही हैंडसम, हीरो बनने के लिए पीना होगा गाय के खून और दूध का काॅकटेल

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

1BHK का मंथली किराया 8 लाख! वायरल वीडियो देख चौंक गए लोग
सुबह के 3 बजे बालकनी में फंसा लड़का, बाहर निकलने का जुगाड़ हुआ वायरल