45 मिनट तक रेस्टोरेंट के बॉथरूम में था पति, गुस्से में पत्नी ने किया ऐसा काम, वायरल हो गई पोस्ट

महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके पति दिन में कम से कम चार घंटे वॉशरूम में बिताते हैं। इसके साथ ही महिला ने अपने पति की एक कहानी भी शेयर की है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2021 10:30 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. क्या आपने कभी सुना है टॉयलेट में अधिक समय देने से क्या हो सकता है। दरअसल, अमेरिका में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर खुलासा किया है। महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके पति दिन में कम से कम चार घंटे वॉशरूम में बिताते हैं। इसके साथ ही महिला ने अपने पति की एक कहानी भी शेयर की है। सोशल मीडिया में महिला की पोस्ट को पढ़ा जा रहा है और यह तेजी से वायरल भी हो रही है। 

इसे भी पढ़ें-  पत्नी की हत्या कर खून से सना चाकू लेकर पुलिस के पास पहुंचा पति, बताया क्यों की पत्नी की बेरहमी से हत्या?


बॉथरूम में बीता दिए 45 मिनट 
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक बार हम दोनों एक रेस्टोरेंट  गए थे। जहां उनके पति बॉशरूम गए और करीब 45 मिनट का समय वहीं बती दिया जिसके बाद पत्नी आगबबूला हो गई और  रेस्टोरेंट से अकेले ही घर आ गई। महिला के अनुसार, नए घर में आने के बाद मेरे पति जस्टिन ने वॉशरूम के भीतर काफी ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया है। वह एक दिन में करीब 4 से 5 बार बाथरूम जाते हैं और इस दौरान करीब वो 45 मिनट का समय लगा देते हैं। 

आदत से परेशान है पत्नी
महिला के हवाले से यह रिपोर्ट द सन में पब्लिश हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने पति की इस आदत से परेशान है। महिला की पोस्ट के अनुसार, महिला ने रेस्टोरेंट  में अपने पति को यह याद दिलाया था कि यह घर नहीं रेस्टोरेंट  है जिसके जवाब में पति ने कहा था कि वह जल्दी आ जाएंगे लेकिन इसके बाद भी पति ने वहां 45 मिनट का समय बीता दिया। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं आए तो महिला ने जेंट्स टॉयलेट में जाकर चेक किया कि वह ठीक है या नहीं। महिला ने देखा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उनसे बाहर आने के लिए कहा। पति ने कुछ मिनटों में बाहर आने के लिए कहा पर वो आए नहीं जिसके बाद महिला गुस्से से आगबबूला हो गई।

इसे भी पढ़ें- कौन है वह हीरा व्यापारी जो अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में देता है मर्सिडिज, अब मुंबई में खरीदा 185 करोड़ का घर

इस दौरान महिला ने फोन और मैसेज करना शुरू कर दिया। पति ने महिला के फोन का कोई जवाब नहीं दिया। गुस्से में महिला ने अपना खाना खाया और अपने हिस्से के बिल का भुगतान करके घर आ गई। घर आने के थोड़ी देर बाद उसका पति आया। महिला ने फोन नहीं उठाना के कारण पूछा तो पति ने कहा कि उसके फोन की बैट्ररी खत्म हो गई थी। 

Share this article
click me!