
वायरल डेस्क. दुनिया भर में ट्रेन और बसों में चोरी या जेब कतरी की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में लोग भीड़ में सफर करने के दौरान सतर्क रहते हैं। सनदेव रिन्यूएबल के सीईओ डेविन नारंग को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी कीमती चीज लंदन के मशहूर इलाके मेफेयर में चोरी हो सकती है। दरअसल, इस इलाके में उनकी रोलेक्स घड़ी चोरी हुई थी। हाल ही में उन्होंने इस मामले को एक मीटिंग में उठाया है।
भारतीय बिजनेसमैन उठाया मुद्दा
नई दिल्ली और लंदन के बीच हो रही द्विपक्षीय व्यापार समझौते की मीटिंग के लिए यूके के शैडो फॉरिन के सेक्रेटरी डेविड वाल्मी दिल्ली आए थे। इस दौरान डेविन नारंग ने लंदन में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का मामला उठाया। उन्होंने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आप दिल्ली में कहीं भी घूम सकते हैं। आपके साथ धोखाधड़ी नहीं होगी लेकिन लंदन में ऐसा नहीं है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविन नारंग ने मीटिंग में कहा कि लंदन का दिल कहे जाने वाले मेफेयर चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। लंदन में बढ़ रही इस तरह की घटनाएं चीफ एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए परेशानियां बढ़ा रहे हैं। पुलिस भी इन मामलों में किसी प्रकार की मदद नहीं करती है, जो काफी चिंताजनक है।
लंदन में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
बीते एक साल में लंदन में चोरी और लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। साल 2022 के मुकाबले 2023 में 27% बढ़ोतरी देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में साल 2023 72 हजार 756 घटनाएं हुई हैं। वहीं मेफेयर इलाके में 2022 के मुकाबले 2023 में 40% वृद्धि हुई हैं। इसके बाद लंदन पुलिस के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ऐसी चोरियों और लूट के खिलाफ जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें…
एक किडनी के साथ जन्में बॉडीबिल्डर की मौत, इंस्टाग्राम पर थे बेहद पॉपुलर
महिला ने की स्विगी से शिकायत, डिलीवरी बॉय बोला- मेरे पास टाइम नहीं है, जो…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News