लंदन के टेम्स नदी में इंडियन की इस हरकत पर हंगामा, ब्रिटिश यूजर्स की निगाहों में चढ़ा भारतीय

Published : Nov 16, 2025, 08:30 AM IST
Thames river

सार

लंदन की टेम्स नदी में पैर धोते भारतीय शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे अस्वीकार्य माना, वहीं कुछ ने कल्चर डिफरेंस बता कर सपोर्ट भी किया है।  

Video of Indian washing feet in River Thames goes viral: दुनिया में भारतीयों की स्वीकार्य़ता बढ़ रही है। हर विकसित देशों मे उच्च पदों पर इंडियन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में लोकल लोगों में भारत के रहने वाले आंखों की किरकिरी बनते जा रहे हैं। इनमें से कोई एख छोटी सी गलती भी करता है तो उसे बहुत हाइलाइट किया जाता है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है। जहां एक शख्स टेम्स नदी में उतरने की कोशिश कर रहा है। वह अपने पेंट को थोड़ा ऊपर चढ़ाकर पैर नदी में अंदर करता है। हालांकि किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में कैप्शन दिया गया है कि वह नदी में पैर धो रहा है। वहीं दावा किया गया है कि उसने नदी में स्नान किया है। हालांकि वीडियो में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।

ब्रिटिश नागरिकों को पसंद नहीं आई इंडियन की ये हरकत

लंदन की टेम्स नदी में पैर डाले एक भारतीय पर कई ब्रिटिश यूजर्स की निगाहें टेढी हो गई हैं। उसके इस काम को क्रिटिसाइज किया जा रहा है। वहीं इस पर कुछ लोगों ने रिप्लाई देते हुए कहा कि उस शख्स का संभवतः टेम्स का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था।

भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही ईर्ष्या

विदेशों में भारतीयों की छोटी- छोटी गलतियों को इनलार्ज करके उस पर छीछालेदर करने का ट्रेंड चल पड़ा है। पब्लिक कनडक्ट के लिए फटकार लगाए जाने के वीडियो ऑनलाइन एक आम ट्रेंड बन गए हैं। बहस छेड़ने वाली ताज़ा क्लिप में एक भारतीय व्यक्ति लंदन की टेम्स नदी में अपने पैर धोता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें-

रांग साइड से स्कूटी चला रही महिला का तांडव, ट्रैफिक पुलिस की हो गई ऐसी हालत, देखें वीडियो

यह वीडियो द लास्ट ऑवर न्यूज बाय अवनी शर्मा द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में दावा किया गया था कि वह शक्स केवल अपने पैर धोने तक ही नहीं रुका, बल्कि नदी में नहाने भी उतर गया।

 वीडियो देखें:

 

 

ये भी पढ़ें- 

Rajkummar Rao और पत्रलेखा बने पेरेंट्स, अब सामने आईं बेबी शॉवर की Pics

इस वीडियो पर यूजर्स के बीच बहस भी शुरु हो गई है। कई ब्रिटिश यूजर्स ने इस कार्य की आलोचना की और इसे एक बड़े शहर में एक टूरिस्ट के लिए इसे "unacceptable public behavior" बताया। हालांकि, कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध करते हुए तर्क दिया कि हो सकता है कि उस शख्स का कोई अनादर करने का इरादा न रहा हो और भारत में ये आम है, ये आदतें अक्सर इंसान बदल नहीं पाता हैं।

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़