बच्चा है या गुंडा? 3 साल के मासूम का खतरनाक वीडियो वायरल

Published : Dec 02, 2025, 02:57 PM ISTUpdated : Dec 02, 2025, 03:18 PM IST
children played pranks on passersby

सार

रैडिट पर वायरल हो रहा है तीन साल के बच्चे का वीडियो जिसमें वह टशन में गुंडा स्टाइल में कोहनी मारते हुए भीड़ से निकलता है। लोगों को चौंकाते हुए बच्चा तेजी से आगे बढ़ता है।

Children Played Pranks On Passersby: बच्चों की मासूमियत और उनकी शरारतों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हालांकि कई बार मासूमों को टूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ये क्लिप्स इतनी फनी बन जाती हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें हाथों-हाथ लेते हैं। ये रील्स तेजी से वायरल हो जाते हैं। यहां हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं।  वो दर्शाता है कि छोटे बच्चे भी अपनी अलग पहचान बनाने और अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचने में सफल होते हैं। ऐसे बच्चे अपनी नटखट हरकतों और कॉन्फिडेंस से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

3 साल के बच्चे ने किया राहगीरों के साथ कोहनी प्रेंक

रैडिट अकाउंट पर एक करीब तीन साल का बच्चा पूरे टशन में चला जा रहा है। उसने अपर पर खाली शर्ट पहना हुआ है। दोनों हाथों को गुंडा स्टाइल में किए हुए वो भीड़भाड़ वाली जगह से निकलता है। इस दौरान जो शख्स भी उसके सामने आता है, वो उसको कमर में कोहनी मारता जाता है। कई लोग कुछ समझ ही नही पाते, और दर्द से कराहते रह जाते हैं। लेकिन वो तो कोहनी मारकर आगे बढ़ जाता है। इसके बाद कई लोग उसे पलटकर देखेते हैं, लेकिन वो रफूचक्कर हो जता है। ऐशे जब वो एख और शख्स को कोहनी मारता है तो वो आदमी पीछे पैरकर उसे चिढ़ाता है। जिस पर वो लड़का भी सरप्राइज होकर बहुत गुस्स में शख्स को देखता है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बच्चे को सिखा-पढ़ाकर बनाया गया वीडियो 

हालांकि बच्चों की ये मासूम पहल अक्सर मनोरंजक होती है, पर कुछ मामलों में बच्चों के प्रति जिम्मेदारी भी बनती है। सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो वायरल होने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और सही दिशा देना भी जरूरी हो जाता है, ताकि उनका विकास स्वस्थ और सकारात्मक तरीके से हो। कुछ उत्साही बच्चों को सिखा-पढ़ाकर मनमाना काम लोग करवाते है। हालांकि इससे उन्हें चोट लग सकती है, या फिर वे किसी हादसे का भी शिकार हो सकते हैं। इस बात का ध्यान भी रखा जाना चाहिए।

 

 


 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत का Ronaldo! बिहार का ये वीडियो देख भूल जाएंगे Argentina V/S France मैच?
पलाश और स्मृति मंधाना की क्यों टली शादी, Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी