रोज 40 मिनट पहले ऑफिस आने पर महिला को कंपनी ने नौकरी से निकाला

Published : Dec 11, 2025, 12:38 PM IST
रोज 40 मिनट पहले ऑफिस आने पर महिला को कंपनी ने नौकरी से निकाला

सार

स्पेन में एक महिला को रोज़ 40 मिनट जल्दी ऑफिस आने पर नौकरी से निकाल दिया गया। चेतावनियों के बाद उसने केस किया, पर कोर्ट ने कंपनी के फैसले को सही ठहराते हुए इसे श्रम कानून का उल्लंघन बताया।

अजब-गजबः भारत की कई कंपनियां उन लोगों को बहुत अच्छा कर्मचारी मानती हैं जो ऑफिस जल्दी आते हैं और देर से जाते हैं। लेकिन, स्पेन में एक महिला कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वो रोज़ जल्दी काम पर आ जाती थी। ये खबर अब सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि वो हर दिन सुबह 40 मिनट पहले ऑफिस पहुंच जाती थी। करीब 2 साल से वो ऐसा ही कर रही थी।

इसके बाद, कंपनी ने उस कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। लेकिन, महिला ने इस फैसले के खिलाफ कंपनी पर केस कर दिया। पर कोर्ट ने कहा कि कंपनी की कोई गलती नहीं है और महिला को निकालने का फैसला बिल्कुल सही है। 22 साल की यह कर्मचारी लगभग दो साल से 40 मिनट पहले, यानी सुबह 6:45 से 7:00 बजे के बीच, कई बार ऑफिस पहुंच जाती थी। जबकि उसकी शिफ्ट सुबह 7:30 बजे शुरू होती थी। उसे कई बार कहा गया था कि वो समय से पहले न आए। मालिक का कहना है कि जल्दी आकर भी उसके पास ऑफिस में करने के लिए कुछ नहीं होता था।

कंपनी ने महिला को कई बार ज़ुबानी और लिखकर चेतावनी दी थी। उसे कितना भी समझाया गया कि ऑफिस जल्दी न आए, पर वो मानने को तैयार नहीं थी। आरोप यह भी है कि कुछ दिनों तो उसने ऑफिस पहुंचने से पहले ही कंपनी ऐप से लॉग-इन करने की कोशिश की। कंपनी का कहना है कि नियमों का पालन न करने की वजह से ही उसे निकालना पड़ा। दूसरे कर्मचारियों का भी कहना है कि उसके रोज़ जल्दी आने से टीम के तालमेल में दिक्कत होती थी। खैर, महिला ने इस फैसले को स्पेन की एक सोशल कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने भी कहा कि कर्मचारी का जल्दी आना स्पेनिश श्रम कानून के आर्टिकल 54 का उल्लंघन है, इसलिए उसे नौकरी से निकालने में कुछ भी गलत नहीं है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

तुम क्या Alia Bhatt हो? दिल्ली मेट्रो में GEN Z के साथ दिलचस्प बहस का वीडियो वायरल
सिक्योरिटी गार्ड निकला यूट्यब स्टार, चौंकाने वाला सब्सक्राइबर देख इंडियन फाउंडर ने शेयर की पोस्ट