केरल पुलिस ने महिला को काला जादू करते किया अरेस्ट, बच्चों के साथ कर रही थी घिनौना काम

काला जादू करने और इसमें बच्चों को भी शामिल करने के आरोप में केरल पुलिस ने बसंती नाम की महिला को पथानामथित्ता जिले से गिरफ्तार किया है। काला जादू में बच्चों को शामिल किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर किया था। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 15, 2022 6:49 AM IST / Updated: Oct 15 2022, 01:15 PM IST

पथानामथित्ता।  केरल के पथानामथित्ता की एक महिला को कथित तौर पर बच्चों के साा तांत्रिक अनुष्ठान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले पथानामथित्ता में ही मानव बलि दिए जाने का भयावह मामला सामने आया था और अब इसी जिले से इस मामले में एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया जाना, इस कार्रवाई को आगे बढ़ाने के नजरिए से देखा जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का नाम शोभना उर्फ बसंती है और वह कथित तौर पर कुछ प्रतिबंधित मनोगत अनुष्ठान कर रही थी। इस अनुष्ठान में बच्चों को शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस महिला का विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी महिला बसंती के साथ उसके दोस्त उन्नीकृष्णन को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि शोभना नाम की महिला ने अपने घर में ब्लैक मैजिक यानी काला जादू अनुष्ठान को पिछले दिनों अंजाम दिया था। इस अनुष्ठान में उसने बच्चों को भी शामिल किया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे थे और पुलिस में इसकी शिकायत की थी। 

Latest Videos

केरल सरकार ने मामले के खुलासे के लिए एसआईटी गठित की 
इस बीच, केरल पुलिस ने पथानामथिता जिले में दो महिलाओं के संदिग्ध मानव बलि की विस्तृत जांच करने के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी गठित की है। टीम का नेतृत्व कोच्चि शहर के उपायुक्त (कानून और व्यवस्था) एस. शशिधरन करेंगे और मुख्य जांच अधिकारी के तौर पर पेरुंबवूर एसीपी अनुज पालीवाल करेंगे। तीनों आरोपी शफी, भगवत सिंह और लैला को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके द्वारा दो महिलाओं की मानव बलि दी गई थी, जिनके नाम पद्मा और रोसलिन था। दोनों महिलाओं के शवों के अवशेष बीते 11 अक्टूबर को पथानामथित्ता जिले के एलंथूर में भगवत सिंह और लैला के घर के पास दफनाई गई जगह से निकाले गए थे। 

सेक्स वर्क के बदले पद्मा को 15 हजार रुपए देने का झूठा वादा किया था 
वहीं, कोर्ट में पुलिस ने शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया कि भगवत सिंह ने अमीर बनने की चाहत में मानव बलि का यह घिनौना कृत्य अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीडितों को पैसे का झांसा देकर कथित तौर पर लालच दिया था। इन तीन आरोपियों ने शवों को दफनाने से पहले उन्हें काट दिया था। बीते 26 सितंबर को शफीी ने 52 साल की पद्मा से संपर्क किया था। पद्म कोच्चि में लॉटरी टिकट बेचती थी। शफी ने सेक्स वर्क के बदले 15 हजार रुपए का लालच दिया था। इस ऑफर को पद्मा ने स्वीकार कर लिया था। 

आरोपियों ने मृतकों को दिया था पैसे का लालच 
केरल पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ितों को पैसे का झांसा देकर कथित तौर पर लालच दिया और मानव बलि के लिए ले आए। मारने के बाद मृतकों के शवों को दफनाने से पहले  उन्होंने उसे काट दिया था। पद्मा कोच्चि में लाटरी बेचती थी। बीते 26 सितंबर को शफी ने 52 वर्षीय पद्मा से संपर्क किया था। जब वह सेक्स वर्क के लिए मान गई तब शफी उसे अपने साथ पथानामथित्ता जिले में भगवत सिंह और लैला के घर ले आया था। वहां, आरोपी ने उसे बेहोश करने के लिए उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट दिया। उसके बाद शफी ने पद्मा के निजी अंगों को काट दिया। इसके बाद एक चाकू से उसका गला काट दिया। आरोपियों ने पद्मा के शव को 56 टुकड़ों में काट दिया और शरीर के कटे हुए हिस्सों को बाल्टियों में डाल दिया और उन्हें एक गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने कहा कि वहां इंसानी मांस खाए जाने की संभावना की जांच हो रही है। आरोपी ने संभवत: पीड़ितों का मांस खाया था। कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति था। वह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

खबरें और भी हैं.. 

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर