Hijab Row: भारत में पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद पर फैसला गुरुवार को आ गया, मगर दोनों जजों के फैसले अलग-अलग होने की वजह से अब इसे तीन जजों की बेंच के पास भेजा जाएगा। 

ट्रेंडिंग डेस्क। Hijab Row:हिजाब पर विवाद देश ही दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंच गया है। यह बात अलग है कि कहीं महिलाएं हिजाब पहनने का समर्थन कर रही हैं, तो कहीं इसका विरोध हो रहा है। बहरहाल, भारत में कर्नाटक हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे दो जजों ने अलग-अलग फैसला दिया। माना जा रहा है कि मामला अब तीन जजों की बड़ी बेंच के पास जाएगा। अब तक जिन दो जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी, उसमें जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले आपको बता दें कि भारत में हालिया विवाद क्या है, जिस पर सुनवाई चल रही थी और अब ये तीन जजों की बेंच में भेजा जाएगा। दरअसल, कर्नाटक में कुछ मुस्लिम लड़कियां चाहती हैं कि वे हिजाब पहनें और ये उनका अधिकार है। यह विवाद दिसंबर 2021 में एक कॉलेज से शुरू हुआ था। यहां एक कॉलेज में क्लास में हिजाब पहनने से मुस्लिम लड़कियों को मना कर दिया गया। इस पर 8 मुस्लिम छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनकी दलील थी कि कॉलेज प्रशासन उन्हें हिजाब पहनने से नहीं रोक सकता। विवाद बढ़ा मामला कोर्ट पहुंचा। कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब पर बैन को खत्म करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद ही मामला सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच के पास सुनवाई के लिए आया था। करीब दस दिनों तक सुनवाई और सबका पक्ष जानने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज 13 अक्टूबर को साढ़े दस बजे जब फैसला आया, तो इस पर दोनों जजों का फैसला अलग-अलग था। इसके बाद, इसे तीन जजों की बेंच में भेजने की बात हो रही है। 

अब जानते हैं कि हिजाब होता क्या है और यह बुर्का, नकाब, अल-अमीरा और दुपट्टे से अलग कैसे होता है। 

  • बुर्का- कुछ देशों में इसे अबाया भी कहते हैं। यह एक चोले की तरह होता है। महिला का शरीर सिर से लेकर पैर तक पूरा ढंका होता है। बस, आंखों के सामने जालीदार कपड़ा लगा होता है, जिसमें से वे बाहर देख सकें। 

  • नकाब- यह लंबा कपड़ा होता है, जिससे महिलाएं अपना सिर और चेहरा ढंकने के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह सिर से लेकर कंधे तक पर होता है और इसमें आंख खुली रहती है। 

  • हिजाब- यह नकाब से अलग होता है। इसे सिर से होते हुए कंधे तक पर लाया जाता है। बाल-कान-गर्दन ढंका होता है, जबकि चेहरा खुला होता है। 

  • अल-अमीरा- यह दो कपड़े का सेट होता है। एक कपड़ा छोटा होता है और दूसरा बड़ा। छोटे कपड़े को टोपीनुमा इस्तेमाल करते हुए सिर पर रखते हैं, जबकि बड़े कपड़े को शॉल की तरह कंधे से सीने तक पर लपेटते हैं। 

  • दुपट्टा- यह लंबा तथा स्कॉर्फनुमा कपड़ा होता है, जो महिला द्वारा पहने गए कपड़े से मैचिंग कलर में होता है। इससे सिर ढंका जाता है। भारत-पाकिस्तान समेत कुछ एशियाई देशों में महिलाएं इसे कंधे पर भी रखती हैं। 

खबरें और भी हैं..

एक परिवार के 4 इंडियन्स को मारने वाले के बारे में अमरीकी पुलिस का शॉकिंग खुलासा

अब तक पहली और अंतिम बार.. 3 रूसी वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष में हुई मौत, जानिए वहां मरने पर क्या होता है

पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई