Delhi Airport Terminal: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बिना वैध दस्तावेजों के घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को CISF ने पकड़ लिया। CCTV में पूरी घटना कैद हुई। जानें आरोपी कौन है और कैसे QRT ने तुरंत कार्रवाई की।

Delhi Airport Security: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के एक व्यक्ति ने डिपार्चर गेट से जबरन अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन CISF के जवानों ने कुछ ही सेकंड में उसे पकड़ लिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Delhi Airport CCTV: टर्मिनल 3 के डिपार्चर गेट पर क्या हुआ?

  • सेकंडों में एक्शन: CISF के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर हुई। 5 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अंदर जाने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह कुछ मीटर आगे बढ़ भी जाता है, लेकिन तभी एक हथियारबंद CISF जवानों और QRT मौके पर पहुंचतें है और उसे काबू कर लेता है।
  • सोनीपत निवासी और पुलिस जांच: अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, जिसके बैग से पहचान दस्तावेज व शैक्षणिक प्रमाण पत्र मिले और उसे पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
  • सख्त प्रवेश नियम: यात्रियों और स्टाफ को वैध दस्तावेज व पहचान पत्र की जांच के बाद ही अति-संवेदनशील IGI एयरपोर्ट में प्रवेश मिलता है।
Scroll to load tweet…

CISF Airport Security: 74 एयरपोर्ट की सुरक्षा संभालता है बल

  • बदलाव की खबरों के बीच घटना: यह वाकया ऐसे वक्त सामने आया जब BCAS के संशोधित दिशानिर्देशों के तहत बिना हथियारों वाली कुछ नियमित ड्यूटी निजी सुरक्षा एजेंसियों को सौंपने की चर्चा चल रही थी।
  • मुख्य जिम्मेदारियां CISF के पास: प्रस्तावित व्यवस्था में सशस्त्र सुरक्षा, परिधि सुरक्षा, मोबाइल गश्त, निगरानी, खुफिया अभियान और QRT जैसी अहम जिम्मेदारियां CISF के पास ही रहने की बात कही गई है।
  • मौजूदा आंकड़े: फिलहाल देश के 119 एयरपोर्ट्स में से 74 की सुरक्षा CISF संभालती है, जबकि 45 हवाई अड्डों पर राज्य पुलिस तैनात है।