चीन में APEC 2026 डिनर में शी जिनपिंग ने ट्रंप और पुतिन का स्वागत किया। कई देशों के प्रमुख इस दौरान मिले। नेताओं ने फैमिली फोटो भी खिंचवाई। वैश्विक कूटनीति की झलक देखने को मिली।
चीन के शेनझेन में APEC Summit 2026 के दौरान दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार शाम आयोजित गाला डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिनपिंग के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी मौजूद रहीं। ट्रंप और पुतिन ने भी एक-दूसरे से हाथ मिलाया और दुनिया के कई बड़े नेता एक साथ फैमिली ग्रुप फोटो में नजर आए। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी इस आयोजन में शामिल हुए। रेड कार्पेट से लेकर ग्रुप फोटो तक, इस डिनर में कूटनीति और वैश्विक ताकत की खास झलक देखने को मिली। आखिर APEC के इस मंच पर कौन-कौन से बड़े चेहरे पहुंचे? देखिए ये खास तस्वीरें।













