रिपोर्ट के अनुसार, शेनझेन में APEC Summit 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मिले। ट्रंप ने दोनों देशों के संबंधों पर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई। आगे एक और बैठक के संकेत भी दिए गए।
चीन के शेनझेन में APEC Summit 2026 के दौरान दुनिया की दो बड़ी ताकतों के राष्ट्रपति आमने-सामने आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गुरुवार को खास मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच कई वर्षों से अच्छे संबंध रहे हैं और वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस बैठक से कई अच्छी चीजें निकलकर सामने आ सकती हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की एक और बैठक होगी। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट भी मौजूद रहे। सवाल है कि ट्रंप और पुतिन की इस मुलाकात से अमेरिका-रूस संबंधों में क्या नया मोड़ आ सकता है? देखिए पूरी रिपोर्ट।













