Video: फन फैलाए जहरीले दांत दिखा रहा था 15 फुट का किंग कोबरा, देखें कैसे महिला ने पकड़ा

Published : Jul 07, 2025, 06:17 PM IST
Kerala woman rescues King Cobra

सार

केरल में एक महिला वन अधिकारी ने 15 फुट लंबे किंग कोबरा को बहादुरी से पकड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें साहस की अनोखी मिसाल।

King Cobra Video: केरल की एक महिला फॉरेस्ट ऑफिसर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 15 फुट लंबा और बेहद खतरनाक किंग कोबरा सांप फन फैलाए हुए था। वह अपने जहरीले दांत दिखा रहा था। इतने पर भी महिला अधिकारी ने हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया और सांप को पकड़ लिया।

घटना 6 जुलाई की है। महिला ने तिरुवनंतपुरम में पेप्पारा के निकट एक नदी के किनारे से विशाल किंग कोबरा को बचाया। लोग महिला अधिकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार महिला वन अधिकारी जीएस रोशनी को सांपों को पकड़ने का करीब 8 साल का अनुभव है। उन्हें किंग कोबरा पकड़ने में करीब 6 मिनट लगे। उन्होंने पहली बार किंग कोबरा पकड़ा था। स्थानीय लोगों ने सांप को आम लोगों के नहाने वाले स्थान पर देखा और खबर दी। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। 5 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) ने सांप को बचाया।

 

 

15 फुट लंबा और 20 किलो का था किंग कोबरा सांप

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रोशनी किंग कोबरा पकड़ते समय एक हाथ में हुक वाली छड़ी और दूसरे हाथ में बड़ी थैली लगी छड़ी पकड़े हुईं थीं। सांप करीब 14-15 फुट लंबा था। रोशनी ने सांप को पूंछ की तरफ से पकड़ रखा था और उसे थैली में डालने की कोशिश कर रहीं थीं।

सांप ने कई बार बचकर भागने की कोशिश की। कई बार फन फैलाकर और जहर वाले बड़े दांत दिखाकर रोशनी को डराया। जैसे कह रहा हो कि छोड़ दो नहीं तो काट लूंगा, लेकिन रोशनी ने हिम्मत नहीं हारी। वह सांप को थैली में डालकर मानीं। पकड़े गए सांप का वजन करीब 20 किलो था। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

रोशनी ने कहा कि केरल के इस विशेष क्षेत्र में किंग कोबरा का दिखना दुर्लभ है। रोशनी ने 8 साल में 800 से अधिक सांपों को पकड़ा है। इनमें जहरीले और बिना जहर वाले दोनों तरह के सांप हैं। उन्होंने पहली बार किंग कोबरा पकड़ा।

सबसे बड़ा जहरीला सांप है किंग कोबरा

बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप होता है। यह एक बार में इतना जहर छोड़ सकता है कि हाथी की मौत हो जाए। किंग कोबरा दूसरे सांपों को खाते हैं। यह एकमात्र सांप है जो अपने अंडे देने के लिए घोंसला बनाता है। मादा किंग कोबरा अपने अंडों की हिफाजत भी करती है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH
मां की बीमारी पर कंपनी ने कर्मचारी को दी 1 महीने की पेड लीव, फाउंडर का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल