कहां से आया OK, कितना साल पुराना है यह शब्द और किसने इसे सबसे पहले शुरू किया, जानिए सब कुछ

Published : May 05, 2022, 10:43 AM IST
कहां से आया OK, कितना साल पुराना है यह शब्द और किसने इसे सबसे पहले शुरू किया, जानिए सब कुछ

सार

आपको किसी बात से सहमति जतानी है तो OK बोलते हैं। बहुत से लोग इस शब्द का रोज इस्तेमाल करते हैं। दिनभर में एक या इससे अधिक बार भी, मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस शब्द का फुलफॉर्म क्या है और यह शब्द पहली बार कब तथा कहां बोला गया।

नई दिल्ली। ऐसा शब्द जिसे अब लगभग सभी बोलते हैं। छोटा हो या बड़ा। गांव का हो या शहर का। पढ़ा-लिखा हो या फिर कम पढ़ा-लिखा। मगर यह शब्द हर किसी की जुबां पर चढ़ा होता है और करीब-करीब रोज एक बार तो इसे बोलता ही है। जी हां, यह शब्द है ओके (OK)। अब तो शब्द की जगह संकेत में भी ओके आ गया है। यह ऐसा शब्द है, जिसे लोग इशारों में भी बोल डालते हैं। 

आमने-सामने की बात हो या फिर मोबाइल फोन पर या मैसेज और चैटिंग, हर जगह यह शब्द अमूमन इस्तेमाल होता ही है। माना जाता है कि इसके बिना न बात पूरी होती है और न ही चैट। बहरहाल, दो अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना यह शॉर्ट में एक शब्द है बड़े काम का। मतलब करीब सभी लोग यह शब्द बोलते तो हैं, मगर इसका अर्थ कम लोग ही जानते होंगे। तो आइए आज आपको बताते हैं दो शब्दों से मिलकर बने इस शॉर्ट फॉर्म वाले एक शब्द का अर्थ। 

अमरीकी पत्रकार के दफ्तर में पहली बार प्रयोग हुआ इसका 
दरअसल, ओके (OK) हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि, ग्रीक शब्द है और ग्रीक में ही इसका फुलफॉर्म है Olla Kalla, जिसे अंग्रेजी में  all correct कहते हैं। ओके (OK) शब्द पहली बार 183 साल पहले बोला गया और इसे अमरीकी पत्रकार चार्ल्स गोर्डन ग्रीन ने शुरू किया। ग्रीन अक्सर किसी शब्द को पूरा बोलने या लिखने के बजाया आमतौर पर एब्रिविऐंसेज का इस्तेमाल करते थे। वैसे ही, जैसे आज के जमाने में LOL, LOLZ, HBD, NBD या OMG बोलते हैं।  माना जाता है कि 1839 में उन्होंने oll korect का इस्तेमाल ओके (OK) के तौर पर किया। 

इसे बोलकर आप सहमति प्रकट कर रहे 
oll korrect व्याकरण पर प्रकाशित एक लेख के लिए व्यंगात्मक तौर पर बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में वर्ष 1839 में प्रकाशित किया गया था। इसके बाद ow यानी oll wright या all right के तौर पर हुआ। यह शब्द इतना चर्चित हुआ कि 1840 में अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव में इस शब्द का इस्तेमाल जोरशोर से हुआ। इसके बाद यह पूरी दुनिया में बोलचाल की भाषा में आ गया। ओके (OK) का इस्तेमाल विशेषण या फिर क्रियात्मक वाक्यों के दौरान भी किया जाता है। यानी आप किसी बात से यह शब्द बोलकर अपनी सहमति व्यक्त कर रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पत्नी ने सुहागरात पर पतिदेव को सैंडल से पीटा और भाग गई मायके, बत्ती-पानी कनेक्शन भी कराया गुल!

भयंकर गर्मी में दुल्हन से जयमाल स्टेज पर हुई एक गलती, दूल्हे ने भी गुस्से में तुरंत ले लिया बदला

'है मामला सनसनीखेज.. बाहर मत जाना', टीचर के इस टिप्स में है गर्मी से बचने का महामंत्र,

लोग कुत्ते-बिल्ली पालते हैं इस शख्स ने पाली खतरनाक मकड़ी, छिपकली तक खा जाती है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल