सिर्फ अपशगुन ही नहीं 'पनौती' के ये भी हैं मतलब, जानें कहां से आया ये शब्द?

Published : Nov 27, 2023, 04:47 PM IST
Panauti

सार

भारत जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप हारा, उसके बाद से ही देश में एक शब्द सबसे कंट्रोवर्सी में है। राहुल गांधी ने भारतीय टीम के हारने के बाद सबसे पहले पनौती शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा। 

ट्रेंडिंग डेस्क : भारत में आजकल एक शब्द काफी चर्चा में है। वर्ल्ड कप में भारत की हार से शुरू हुआ ये शब्द अब राजनीतिक की गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। यह शब्द है 'पनौती'। जब भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप हारी, उसके बाद से ही इस शब्द की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, 19 नवंबर को आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) में भारत की हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए पनौती शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान ने तूल पकड़ लिया और बाद में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से 'पनौती' शब्द (Panauti Row) पर स्पष्टीकरण मांगा। अब टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने इसी शब्द से मिलता-जुलता बयान दे दिया। लेकिन क्या आपको पनौती शब्द के बारें में पता है कि ये कहां से आया, इसका अर्थ क्या है? अगर नहीं तो यहां जानिए...

पनौती शब्द का क्या अर्थ होता है

'पनौती' शब्द का अर्थ आम तौर पर अपशगुन या दुर्भाग्य होता है। इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसको लेकर माना जाता है कि वह बनता काम भी बिगाड़ देता है। पनौती शब्द पन और औती प्रत्यय से मिलकर बना है। जिनमें 'पन' का अर्थ पानी और औती प्रत्यय से मिलकर कई शब्द बने हैं। इनमें चुनौती, कसौटी, बपौती, फिरौती और कटौती जैसे कई शब्द हैं।

पनौती शब्द के ये भी मतलब

पनौती शब्द का एक अर्थ बाढ़ भी होता है, जो काफी बर्बादी फैलाने का काम करता है। कहा जाता है कि इसी शब्द से इस अर्थ को शायद लिया गया होगा। ज्योतिष की बात करें तो पनौती शब्द शनि की प्रतिकूल अवधि से जुड़ा हुआ है। यह बाढ़ आने का संकेत भी दे सकता है।

पनौती शब्द कहां से आया है

एनबीटी के एक आर्टिकल के मुताबिक, पनौती शब्द की उत्पत्ति तमिल के एक शब्द 'पन्नादाई' से हुई है। इसका अर्थ 'ढीला बुना कपड़ा' होता है। इसका एक अर्थ 'मूर्ख' भी होता है। यह भी कहा जाता है कि कुछ हिंदी शब्द तमिल मूल से आए हैं। इनमें कदम, कदंगसे आया है। जीरा सीराकम से, कुटीर कुदिल से और रेन मारी से आया है।

इसे भी पढ़ें

Panauti row: तेजस अब क्रैश हो जाएगा...TMC सांसद शांतनु सेन का शॉकिंग बयान

 

पीएम मोदी को 'पनौती' कहने पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, बीजेपी ने की थी शिकायत

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल