'मां मुझे पसंद नहीं करती...'इमोशनल कर देगा चार साल के मासूम का दर्द, देखिए VIDEO

Published : Nov 23, 2023, 12:25 PM IST
my golden child geum ji eun

सार

'My Golden Kids' रियलिटी शो में पैरेंट्स एक्सपर्ट्स से पैरेंटिग टिप्स लेते हैं। शो में एक चार साल का बच्चा अपने पैरेंट्स के बिहैवियर के बारें में बात करते हुए रो देता है। वह बताता है कि उसकी मां उसे पसंद नहीं करती, पिता ठीक से बात तक नहीं करते हैं।

वायरल डेस्क : 'मां मुझे पसंद नहीं करती, पापा डांटकर बातें करते हैं...'साउथ कोरियन रियलिटी शो 'My Golden Kids' में एक चार साल के बच्चे का दर्द सुनकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गया। 21 नवंबर, 2023 को जब 169 एपिसोड ऑनएयर हुआ तो कुछ देर बाद ही उसका यह क्लिप तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में चार साल का ग्यूम जी-यून कहता है कि उसके माता-पिता न तो उसके साथ खेलते हैं और ना ही उससे सही तरह से बात करते हैं। इसके बाद वह रोने लगता है। जिसे देख दर्शकों का गुस्सा भड़क उठता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि 'My Golden Kids' रियलिटी शो में पैरेंट्स एक्सपर्ट्स से पैरेंटिगं के टिप्स लेते हैं।

मासूम का दर्द रुला देगा

इस वायरल क्लिप में, Geum Ji-Eun ने खुलासा करते हुए बताया कि लगातार काम करने और थकान की वजह से उसके माता-पिता में से कोई भी उसके साथ नहीं खेलता है। उसने अपनी बात रखते हुए कहा कि, 'मैं चाहता हूं कि मेरे पापा मुझसे ज्यादा प्यार से बात करें, क्योंकि उनका गुस्सा मुझे डराता है।' जब ग्यूम से मां के बारें में पूछा गया तो वह चुप हो गया और थोड़ी देर रुककर कहा- 'लगता है मेरी मां मुझे पसंद ही नहीं करती हैं।'

 

 

मैं स्कूल जाना चाहता हूं

इसी एपिसोड में एक दूसरे क्लिप में ग्यूम ने बताया कि, मैं आर्ट स्कूल में जाना चाहता हूं लेकिन मेरी मां ने कहा कि मेरी शक्ल-सूरत अच्छी नहीं है। इसके बाद इस शो के दर्शकों का दिल पसीज गया और उन्होंने ऐसे पैरेंट्स के खिलाफ जवाबी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। लोगों ने उसके माता-पिता को खूब भला बुरा कहा और माता-पिता की ऐसी लापरवाही पर हैरानी जताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 10.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, इस शो के खत्म होने के बाद ग्यूम जी-यूं की मां बेटे के पास आई और उसके साथ ज्यादा समय बिताया। मां अब उसके साथ खेलती हैं और पिता भी बेटे से अच्छी तरह व्यवहार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दीवार पर लटका मिला जाला तो लगेगा जुर्माना, जानें कहां और कितना?

 

38 दांत वाली महिला का अनोखा रिकॉर्ड, Guinness World Book में दर्ज हुआ नाम

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल