कल्पना ने बताया कि जब उनकी उम्र काफी कम थी, तभी उनके एक्स्ट्रा दांत बढ़ने लगे थे। इससे उनके घरवाले काफी परेशान थे। तब उन्होंने इन दांतों को हटवाने का फैसला भी लिया था लेकिन डॉक्टर ने बड़े होने तक इंतजार करने को कहा था।

वायरल डेस्क : एक इंसान के मुंह में कितने दांत होते हैं? इस सवाल का जवाब हर कोई फटाफट दे सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसी महिला भी है, जिसके पास हम सभी से 6 दांत ज्यादा है। उसके नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक (Guinness World Book) में आ गया है। उसके अलावा दुनिया में किसी के पास इतने दांत नहीं हैं। आइए जानते हैं कौन है 38 दांत वाली यह महिला...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

38 दांत वाली महिला कौन है

इस महिला का नाम कल्पना बालन है। उसके मुंह में कुल 38 दांत है यानी एक वयस्क से 6 दांत ज्यादा है। कल्पना के निचले जबड़े में चार और ऊपर वाले जबड़े में दो दांत ज्यादा हैं। उन्होंने एक महिला के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पुरुषों में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड कनाडा के इवानो मेलोन के नाम है। उनके मुंह 41 दांत है।

कम उम्र में ही बढ़ने लगे के दांत

कल्पना ने बताया कि जब उनकी उम्र काफी कम थी, तभी उनके एक्स्ट्रा दांत बढ़ने लगे थे। इससे उनके घरवाले काफी परेशान थे। तब उन्होंने इन दांतों को हटवाने का फैसला भी लिया था लेकिन डॉक्टर ने बड़े होने तक इंतजार करने को कहा था। जब कल्पना की उम्र बढ़ी तो उन्हें इन दातों से किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। अब सबसे ज्यादा दांत होने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर वे काफी खुश हैं।

ज्यादा दांत कैसे आते हैं

जब एक्स्ट्रा दांत आ जाते हैं तो मेडिकल भाषा में उन्हें हाइपरडोंटिया या पॉलीडोंटिया कहा जाता है। हाइपरडोंटिया दांत बनने की प्रक्रिया में खराबी के कारण हो सकता है। हालांकि, इसका बिल्कुल सही कारण अभी तक पता नहीं है। कहा जाता है कि एक्स्ट्रा दांत एक नियमित दांत के पास उग आते हैं या किसी दांत के टूटने पर जम जाते हैं।

ये भी पढ़ें

Boss हो तो ऐसा...वर्ल्ड कप में भारत की हार से उबरने कर्मचारियों को दे दी छुट्टी

कौन है 2 गर्भाशय वाली यह भाग्यशाली महिला, दोनों गर्भाशयों में पल रहा भ्रूण-डॉक्टर भी हैरान