एक कंपनी ने अपने सभी एम्प्लॉईज को भारतीय क्रिकेट टीम की हार से उबरने के लिए एक दिन की छुट्टी दे दी है। कंपनी का यह तोहफा हर किसी के लिए बेहद खास है। कंपनी की इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।

वायरल डेस्क : क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारत की हार के बाद हर कोई दुखी है। सोशल मीडिया पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह-तरह से उस गम को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक कंपनी ने अपने सभी एम्प्लॉईज को भारतीय क्रिकेट टीम की हार से उबरने के लिए एक दिन की छुट्टी दे दी है। कंपनी का यह तोहफा हर किसी के लिए बेहद खास है। कंपनी की इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैच के हार से बाहर आने मिल गई ऑफिस से छुट्टी

गुरुग्राम (Gurugram ) की एक कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को इस दुख से उबरने के लिए एक दिन की छुट्टी ऑफर की है। कंपनी के बॉस ने सभी कर्मचारियों के मेल कर इसकी जानकारी दी। भारत की हार को राष्ट्रीय निराशा की तरह देखते हुए कंपनी के बॉस ने यह फैसला लिया है। इस फैसले ने सभी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। कंपनी के इस फैसले ने उन्हें जो खुशी दी है, वो बेहद खास है। इसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर तारीफ

इस कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने एचआर के मेल को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। एचआर के मेल में लिखा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों प्राथमिका देने के लिए हमेशा आगे रही है। इस बार भी कंपनी अपने एम्प्लाईज के लिए ऐसा फैसला ले रहे हैं। भारत की हार से निकलने के लिए कंपनी ने फैसला लिया है कि कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दी जाए ताकि वे अच्छी तरह रिकवर होकर वापस आएं। कंपनी के इस मेल पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आए हैं। हर कोई ऐसी कंपनी और बॉस मिलने की आशा जाहिर कर रहा है।

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें

World Cup फाइनल के महंगे टिकट के बाद अब रुला रहा फ्लाइट का किराया

हर महीने कितना कमाते हैं रोहित शर्मा, कहां-कहां कर रखा है इनवेस्टमेंट?