
लंदन. इन दिनों लंदन में सीरियल सेक्स अटैकर का खतरा मंडरा रहा है। इस हमलावर की दहशत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस इस अटैकर की तलाश में है, लेकिन अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि लंदन में एक महीने में सात महिलाओं को इसने अपना शिकार बनाया। कहा जा रहा है कि शिकार करने वाली महिलाओं को पहले ये साइकिल से पीछा करता है।
30 अगस्त से 29 सितंबर के बीच हुईं घटनाएं
पुलिस का कहना है कि हमले ज्यादातर 30 अगस्त से 29 सितंबर के बीच पूर्वी लंदन के टावर हैमलेट्स इलाके में हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये एक साइको है। महिलाओं को शिकार बनाने के दौरान चार बार इसने मास्टरबेट भी किया। वह अपराध करते समय एक मुखौटा लगाता है। एक काले जिप हुडी, ग्रे जॉगर्स के साथ वारदात को अंजाम देता है। उसकी साइकिल ब्लैक -सिल्वर बताई गई है।
पुलिस ने मांगी है मदद
पुलिस इस आरोपी को खोजने की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी के पास भी इस आरोपी को लेकर कोई भी जानकारी हो तो पुलिस के पास आएं। जानकारी को @MetCC पर ट्वीट कर सकते हैं।
कब-कब हुईं घटनाएं
अगर घटनाओं की बात की जाए तो पहली घटना 30 अगस्त को सुबह 11 बजे हुई। दूसरी घटना 31 अगस्त को रात 10.20 बजे हुई। तीसरी घटना भी 31 अगस्त को ही कुछ देर बाद 10.25 बजे हुई। चौथी घटना भी 31 अगस्त को 11.45 बजे हुई। पांचवी घटना 2 सितंबर को शाम 6.45 बजे हुई। सातवीं घटना 28 सिंतबर को 11.40 बजे रात को हुई।
ये भी पढ़ें
नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक
HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News