
ट्रेंडिंग डेस्क । जब प्यार किसी से होता है तो एक दिन ऐसा भी आता है कि लोग भला-बुरा छोड़कर अपने प्रियतम के रंग में ही रंग जाते हैं। प्यार के लिए जान देने या जान लेने की खबरें आपने पढ़ी सुनी होंगी, लेकिन एक ही युवक से तीन सगी बहनों को प्यार फिर उसके लिए तीनों के घर छोड़ देने की बात शायद ही आपको हजम हो, लेकिन प्यार और जंग में सब जायज है, ये बात बिल्कुल सही साबित हुई है।
एक युवक पर फिदा हो गईं 3 लड़कियां
रामपुर के अजीम नगर थाने के एक गांव में ये अजीबोगरीब घटना हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गांव की रहने वाली तीन बहनें एक ही युवक से प्रेम करती थी, इन तीनों बहनों को आपस में ये बात पता थी या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि ये बात पक्की है कि तीनों एक ही युवक से प्रेम करती हैं।
परिजनों ने की समझाने की कोशिश
परिजनों को जब इस अनोखी प्रेम की कहानी के बारे में पता चला तो उन्हें बेटियों को समझाने की बहुत कोशिश, इन लड़िकयों को युवक से दूर रहने को भी कहा गया। घर वाले बेटियों पर निगाह भी रखते थे, लेकिन एक दिन मौका देखकर तीनों बहनें युवक के साथ फरार हो गईं।
8 दिन से नहीं लगा सुराग
तीन बेटियों के घर से अचानक गायब हो जाने के बाद परिजनों ने जोर-शोर से उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला है। परिजन अपनी बच्चियों की तलाश में जुटे हुए हैं, लड़कियों को फरार हुए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक तीन में से दो लड़कियां नाबालिग हैं जबकि एक युवती बालिग बताई जा रही है।
परिजनों को बदनामी का डर
परिजन अपने स्तर पर लड़कियों को खोज रहे हैं बदनामी के डर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर उन्हें इस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। अजब प्रेम की गजब कहानी पूरे इलाके में सुर्खियां बटोर रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News