
Attack On Girl: पब्लिक प्लेस पर अक्सर लोग संयमित रहते हैं। किसी भी तरह के वायलेंस से यहां मौजूद हर शख्स प्रभावित होता है। कई बार तो आतंक इस कदर बढ़ जाता है कि लोगों को घबराहट और खौफ का समां बन जाता है। यहां हम ऐसी ही एक घटना के बारे में आपको बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुल्हाड़ी लिए शॉर्ट ड्रेस पहने लड़की का पीछा करता नजर आ रहा है। रेडिट के r/nextfuckinglevel पर पोस्ट किया गया ये वीडियो टाइटल है 'A group of people jump a man wielding a machete…'। यूजर्स इस सनकी हमलावर की कहानी बता रही हैं, जहां ये युवक अचानक किसी बात पर लड़की पर हमलावर हो जाता है। वहीं यहां भीड़ उसके पीछे-पीछे दौड़ रही है। वीडियो में साफ दिखता है कि एक भीड़ ने हमलावर को पकड़कर रोका।
वीडियो की शुरुआत में एक ऑफ स्लीव ड्रेस पहने लड़की भागती दिख रही है। वहीं उसके पीछे एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर दौड़ रहा है। वह उस पर भरपूर वार करने की कोशिश कर रहा है। वहीं लड़की मदद की गुहार लगा रही है। लेकिन हमलावार के तेवर देखकर कोई भी उसे रोकने की कोशिश नहीं करता । हालांकि कुछ लोग उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सनकी युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं। जब भीड़ का प्रेशर बढ़ने लगता है तो युवक कुल्हाड़ी फेंककर मारता है। जब उसके हाथ खाली हो जाते हैं तो पीछा कर रही भीड़ उसे पकड़ लेती है। इस घटना में राहत की बात ये रही कि लड़की सही-सलामत बच जाती है।
भारत में ऐसे वीडियोज को जोड़कर देखा जा रहा है। इंदौर में चौपाटी पर भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। यहां शॉर्ट ड्रेस पर बवाल मचा था। उस समय कई संगठनों ने इस मामलों को लेकर खूब हो-हल्ला मचाया था। ये ट्रेंड दिखाता है कि कपड़ों पर जजमेंट ग्लोबल समस्या है, इस पर रिएक्शन एक जैसा दिखाई देता है। कई सनकी लोग लड़कियों के खुलेपन से इस कदर नाराज हो जाते हैं कि ऐसी घटना को अंजाम देते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News