धोनी ने बाल मुंडवाकर पहन लिए थे बौद्ध भिक्षु वाले कपड़े, बदल लिया था धर्म! खूब वायरल हुई तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर एक फोटो और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने बाल मुंडवाए हुए हैं और बौद्ध भिक्षुओं वाला कपड़ा पहना हुआ है। हालांकि, यह वायरल तस्वीर और वीडियो पिछले साल की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 7, 2022 6:54 AM IST / Updated: Jul 07 2022, 12:39 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार, 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। इसमें धोनी बाल मुंडवाए हुए हैं और बौद्ध भिक्षु के वस्त्र धारण किए हुए हैं। यूजर्स इस पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। 

धोनी यानी माही बेहद शौकीन शख्स हैं। वे हर चीज में अपना अंदाज कुछ अलग रखते हैं। क्रिकेट टीम में जब वे सेलक्ट हुए तब उनके बाल कुछ इस तरह थे, उस समय के युवा उनकी इस स्टाइल के फैन हो गए थे। बहुत से युवाओं ने हेयर कट कराना छोड़ दिया और बाल बढ़ाने लगे, जिससे वे भी धोनी स्टाइल में बाल रख सकें। हालांकि, कुछ साल के बाद उन्होंने वह स्टाइल छोड़ बाल छोटे रखने शुरू कर दिए। 

Latest Videos

 

 

राजीव कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने फोटो पोस्ट कर फैलाई थी झूठी खबर 
इस बीच, पिछले साल उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अपना बाल मुंडवाया हुआ है। साथ ही, इसमें वे बौद्ध भिक्षु वाले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। फोटो पोस्ट करने वाले शख्स ने दावा किया था धोनी ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। राजीव कुमार नाम के अकाउंट से पोस्ट हुए इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा था, विश्वकप विजेता, पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी जी ने बुद्ध धम्म दीक्षा ली व बौद्ध धर्म अपनाया!! हार्दिक मंगलकामनाएं। इस पोस्ट के साथ भारतीय झंडे को भी पोस्ट किया गया है। यह ट्वीट 14 मार्च 2021 को पोस्ट किया गया था। 

 

 

40 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर स्टार स्पोर्ट्स ने बताई थी सच्चाई 
इसके बाद इस पोस्ट और फोटो ने विवाद का रूप ले लिया। तब धोनी के एक दोस्त अरुण पांडे ने इस बात को स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है। यह सिर्फ ऐड शूट का हिस्सा है। इसके अलावा, टीवी चैनल स्टार स्पोर्टस ने भी इस विवाद को थामने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया, जो आईपीएल-14 से जुड़ा था। वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि धोनी ने यह रूप एक विज्ञापन के लिए बदला था। 40 सेकेंड के इस वीडियो में नए रूप में सामने बैठे बच्चों को रोहित शर्मा की स्टोरी सुनाते दिख रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

रांची के इस आलीशान फार्महाउस से लेकर प्राइवेट जेट तक, MS Dhoni के पास हैं ये 5 महंगी चीजें, देखें Unseen Photo 

रियल लाइफ में ऐसी दिखती है धोनी की बहन, मिलिए माही की फैमिली के सभी 6 मेंबर्स से

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों