
वायरल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस वीडियो में माही किसी होटल या बार में हुक्का पीकर धुएं के कश उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि इस वीडियो के बाध धोनी के फैंस से लेकर अन्य क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रहीं हैं।
छु्ट्टियां बिताने दुबई गए हैं धोनी
नए साल पर इस बार एमएस धोनी छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गए हुए हैं। परिवार के धोनी नया इंज्वाय कर रहे हैं। हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ धोनी फैमिली की एक पिक्चर भी वायरल हुई थी। इसमें नया साल दुबई में मनाने का जिक्र भी किया गया है। यह वीडियो भी दुबई का ही बताया जा रहा है। यहां किसी होटल में न्यू ईयर सेलीब्रेशन के दौरान ही धोनी हुक्का टेस्ट कर रहे हैं।
पढ़ें इतनी बड़ी हो गई धोनी की बेटी जीवा... हूबहू दिखती है मां की कॉपी- देखें फोटो
वीडियो देखकर फैंस हैरान
एमएस धोनी के लाखों करोड़ों फैंस हैं। ऐसे में उनकी किसी भी तरह के वीडियो को लाखों लोग लाइक और फोलो करते हैं। धोनी के हुक्का पीते वीडियो को भी लाखों लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में माही अपने स्टाइलिश लंबे बालों में सूट पहने हुए चिल करते नजर आ रहे हैं। हुक्का पीकर धोनी मुंह से धुआं उड़ाते दिख रहे है। हालांकि धोनी को हुक्का पीते देख कई फैंस ने हैरानी जताई है। कुछ फैंस वीडियो को देखकर आलोचना कर रहे हैं तो कुछ उनके फेवरेट माही को चिल करते देख इसे नॉर्मली ले रहे हैं।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News