कोविड -19 वैक्सीन को लेकर परिवार के साथ हुई 21 साल के बेटे की बहस, इतना गुस्साया की ले ली खुद की जान

मृतक अपने माता-पिता के साथ रहता था। रविवार को कोविड -19 वैक्सीन लगवाने को लेकर घरवालों से तीखी बहस हुई, जिसके बाद वो घर छोड़कर चला गया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2021 10:10 AM IST / Updated: Jun 15 2021, 03:42 PM IST

हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 साल के शिव प्रकाश नाम के व्यक्ति ने कोविड -19 वैक्सीन पर बहस के बाद जहर खाकर खुद को मार लिया। घटना पॉश मानिकोंडा इलाके की है। 

माता-पिता के साथ रहता था मृतक
मृतक अपने माता-पिता के साथ रहता था। कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर वो लगातार अपने माता-पिता से कह रहा था। रविवार को इस बात को लेकर उसके घर में कहासुनी हो गई।

Latest Videos

विवाद के बाद शिव घर छोड़कर चला गया। बाद में सड़क के किनारे बेहोश मिला। हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रायदुर्गम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

तेलंगाना में कोविड के केस
तेलंगाना ने सोमवार को 1511 नए कोविड-19 के केस सामने आए। 12 की मौत हुई। हेल्थ  बुलेटिन में कहा गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 173 मामले हैं, जिसके बाद खम्मम (139) और नलगोंडा (113) में केस हैं। 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts