रेलवे स्टेशन के नीचे युवक ने खोजा सीक्रेट सुरंग, लोग बोले- सरकार को क्यों नहीं पता

Published : Jul 03, 2022, 09:02 AM IST
रेलवे स्टेशन के नीचे युवक ने खोजा सीक्रेट सुरंग, लोग बोले- सरकार को क्यों नहीं पता

सार

एक युवक ने सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के नीचे सीक्रेट सुरंग खोजी। यह सुरंग अब तक किसी को पसंद नहीं था। युवक ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

नई दिल्ली। क्या रेलवे स्टेशन के नीचे सीक्रेट सुरंग होगी और सरकार को पता नहीं होगा। यही नहीं, इस सुरंग की खोज अचानक एक दिन युवक करता है। युवक ने बताया कि यह सुरंग एक सीक्रेट दरवाजे की ओर ले जाती है। युवक ने इस बारे में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

युवक अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन पर गया, वहां उसने मेटल की एक शीट हटाई तो वह उसे एक सुरंग में ले जाती है। यह सीक्रेट सुरंग एक सीक्रेट दरवाजे की ओर ले जाती है। युवक का दावा है कि सुरंग के बारे में वह बहुत पहले से जानता था। उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर वायरल हो रहा है। 

सरकार की ओर से नहीं दिया गया बयान, लोगों ने उठाए सवाल 
यह चौंकाने वाली घटना ब्रिटेन की है। यहां शेफिल्ड सिटी में 23 साल के युवक, जिसका नाम ल्यूक डोथवेट है, ने दावा किया है शहर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के नीचे सुरंग है, जिसके बारे में अब तक किसी को नहीं पता था। उसके इस सनसनीखेज खुलासे के बाद हर कोई दंग है। हालांकि, अभी तक इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस व्यस्त रेलवे स्टेशन पर मेटल की चादर से सुरंग को छिपाकर क्यों रखा गया था। 

युवक सीक्रेट सुरंग दिखाता है मगर सीक्रेट दरवाजे की ओर नहीं जाता 
वैसे, युवक वीडियो में सिर्फ मेटल की चादर हटाकर सुरंग के बारे में जानकारी देता है। वह सुरंग में उतर सीक्रेट दरवाजे की ओर नहीं जाता। वह कहता है आप सोचिए कि यह सुरंग क्यों बनाई गई होगी। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि हो सकता है यह पानी के लिए बनाया गया पंप रूम होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, स्टेशन के नीचे सुरंग का क्या काम। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था 

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO