नहीं देखी होगी ऐसी शादी: 28 पत्नियों के सामने 37वीं बार दूल्हा बना ये बुजुर्ग

इस बुजुर्ग इंसान ने 1-2 नहीं, बल्कि 37 बार शादी की है। हाल ही में उन्होंने अपनी 28 पत्नियों, 35 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने एक खूबसूरत लड़की से शादी की है।

 

Asianet News Hindi | Published : Jun 9, 2021 8:00 AM IST / Updated: Jun 09 2021, 01:33 PM IST

ट्रेंडिग डेस्क: कहते है शादी दो लोगों की जिंदगी को आपस में जोड़ देती है। ये एक पवित्र बंधन होता है, जिसमें पति-पत्नी और बाद में उनके बच्चे भी जुड़ जाते हैं। आज की दुनिया में 1 बीवी और 2 बच्चों को संभालना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक महाशय ऐसे भी हैं, जिन्होंने इतनी बार शादी की हैं जितना आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, इस बुजुर्ग इंसान ने 1-2 नहीं, बल्कि 37 बार शादी की है। हाल ही में उन्होंने अपनी 28 पत्नियों, 35 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने एक खूबसूरत लड़की से शादी की है। आइए आपको भी दिखाते हैं, इस अनोखी शादी का वीडियो..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वैसे तो कई मजेदार वीडियो शेयर किए जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस वीडियो में ये बुजुर्ग व्यक्ति इस खूबसूरत लड़की को गले लगाते हुए नजर आ रहा हैं। ये कोई और नहीं बल्कि 37 बार शादी करने वाले महाशय ही हैं और उनके बगल में बैठी यंग सी लड़की उनकी 37वीं पत्नी हैं। वीडियो में जश्न मना रहे लोग कोई और नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार ही है। जिसमें 28 पत्नियां, 35 बच्चे और 126 पोते-पोतियां शामिल हैं। 

वीडियो पर आई मीम्स की बाढ़
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इसपर खूब कमेंट कर रहे है और फनी मीम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘क्या खूब किस्मत है, यहां एक ही संभालना मुश्किल है।’वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि "सिंगल तो देख कर RIP हो जाएंगे।"

ये भी पढ़ें: 1-2 नहीं बल्कि महिला ने दिया इतने बच्चों को जन्म कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला