मजा बना सजा : वॉटर स्लाइड के अंदर फंस गया युवक, वीडियो में देखें खौफ के वो 10 सेकंड

Published : Jun 16, 2023, 11:28 AM IST
stuck in water slide

सार

इस वीडियो को @OnlyBangersEth नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे 1 लाख 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. गर्मी के मौसम में वॉटर पार्क कौन नहीं जाना चाहता? भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग वॉटर पार्क और यहां मौजूद स्लाइड्स में जमकर मस्ती करते हैं। पर कई बार ये मजा सजा भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कवर्ड वॉटर स्लाइड में युवक अचानक फंस जाता है। फिर जो होता है, वो देख आपकी भी सांसें थम जाएंगी।

 

इतनी बार देखा गया वॉटर पार्क का ये वीडियो

इस वीडियो को @OnlyBangersEth नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे 1 लाख 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वायरल वीडियो में युवक हाथ में ट्रांसपेरेन्ट सेल्फी स्टिक लेकर स्लाइड के अंदर जाता है, जिससे ये पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो जाता है। स्लाइड के एक हिस्से पर जाकर वह अटक जाता है और उसके ऊपर तेज रफ्तार से पानी आने लगता है। उसे समझ नहीं आता कि वह क्या करे। हड़बड़ाहट में वह चींखने लगता है कि तभी साइड में बने एक एमरजेंसी गेट से उसे निकाल लिया जाता है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

Recommended Stories

लात-घूंसा-चांटा और मुक्का वाले दांव पेंच, पहलवानी का ये वीडियो हरी कर देगा तबियत
जानपर खेलकर बचाई जान, 25 हजार Volt करंट के बीच दिखाई दिलेरी, वायल हुआ वीडियो