कूलर की मोटर पीठ पर बांध उड़ गया शख्स? वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Published : Nov 28, 2025, 07:46 PM ISTUpdated : Nov 28, 2025, 08:11 PM IST
man ties cooler fan

सार

एक वायरल वीडियो में, एक शख्स पीठ पर कूलर फैन बांधकर उड़ने के लिए छत से कूदता है। वह तारों से टकराकर नीचे गिर जाता है।  यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही  है।

Man Ties Fan On Back And Jjumps: इंसान की ख्वाहिशें अनंत हैं। भगवान ने उसे हाथ दिए हैं, जिससे वो अपने सब काम कर सकता है। सभी प्राणियों में ये सबसे उत्तम तरीके से काम करते हैं। पैर दिए है, जिसके  पंजे पूरे शरीर का भार उठा सकते हैं। ये विलक्षणता भी  इंसान को मिली है।  चबाने को दांत, स्वाद को जीभ, देखने के लिए आंखें और सबसे अहम सोचने के लिए दिमाग दिया है। इसका इस्तेमाल मनुष्य नित नई खोजों के लिए करता है। हालांकि इसमें भी वह उन चीजों की रिसर्च में लगा रहता है, जो उसके पास नहींं हैं। जो क्वालिटी पक्षियों को दी गई है। हालांकि मनुष्य को आकाश में उड़ने का आविष्कार दशकों पहले कर लिया है। लेकिन अभी भी व्यक्तिगत उड़ान के लिए लोग हाथ-पैर मारते रहते हैं। यहां हम ऐसा ही वीडियो शेयर कर रहे हैं, जहां उड़ने की चाह में एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डाल दी।  

पक्षियों की तरह उड़ने की सनक, ये क्या कर दिया शख्स ने 

फेसबुक अकाउंट Suhana Himachal1पर एक बेहद हैरतअंगेज और दिलचस्प वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक फैटी शख्स की उड़ने की सनक दिखाई दे रही है। वीडियो की शुरुआथ में दिखता है कि एक छत पर एख मोटा शख्स अपनी पीठ पर पाइप में कूलर फैन और मोटर को बांधा हुआ है। वो दोनों हाथों से इसकी मोटर को भी पकड़ा है। ये शख्स छत की पैराफीट पर खड़ा हो जाता है, फिर अपने पीठ पर बंधे फैन को चालू करके वो छत से कूद जाता है। कुछ समय तो वह हवा में लहराता है, लेकिन अचानक वो सामने वाली टीन टप्पर की छत पर गिरता है। इसके साथ वो एक और कुलाटी खाकर एक नीचे जमीन पर गिर जाता है, यहां पर बाइक खड़ी हुई है...जैसे ही ये नीचे गिरता है टीन टप्पर और गाड़ी भी गिर जाती है।


वीडियो के अंत में दिख रहा है कि ये शख्स बेसुध पड़ा हुआ है। इसमें सबसे खुशकिस्मती की बात ये रही कि जब वो गिरा तो गली में दर्जनों लोग ये नजारा देखने मौजूद थे, लेकिन जहां ये शख्स गिरा वहां पर कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता । 
 

पंखा बांधकर हवा में उड़ने का देखें नतीजा- 

नोट-

ये वीडियो कहा का है, इसमें कितनी सच्चाई, ये दावा एशियानेट नहीं कर रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर
Shocking Video:फ्लोरिडा में किशोर ने दोस्त को आग लगाई, फिर बोला, ‘हे भगवान...’