शौक बड़ी चीज है! शख्स को फिल्म इतनी पसंद आई कि 90 दिन में 292 बार देख डाली, बन गया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published : Apr 20, 2022, 08:24 AM IST
शौक बड़ी चीज है! शख्स को फिल्म इतनी पसंद आई कि 90 दिन में 292 बार देख डाली, बन गया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

सार

अमरीका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में रहने वाले रोमेरो एनोलिस () को स्पाइडर मैन सीरीज (Spider man Series) एक फिल्म इतनी पसंद आई कि लगातार तीन महीने तक वह सिर्फ यही फिल्म देखता रहा। कुल 292 बार यह फिल्म देखकर उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) बना दिया। 

नई दिल्ली। सभी को अलग-अलग चीजों का शौक होता है। किसी को फिल्म देखने का, तो किसी को रिकाॅर्ड बनाने का, लेकिन कोई ऐसा भी होगा, जो एक साथ दो शौक पूरा कर ले। जी हां, एक शख्स को फिल्म देखने का शौक था और रिकॉर्ड बनाने का भी। बस फिर क्या था, इसने एक ही फिल्म 90 दिन यानी 3 महीने में 292 बार देख डाली और इस तरह उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में दर्ज हो गया। इस शख्स का नाम है रोमेरो एनोलिस और वह अमरीका के फ्लोरिडा में रहते हैं। 

किसी फिल्म को आप कितनी बार देखेंगे। एक बार, दो बार, तीन बार या बहुत पसंद आई तो 4 बार। मगर 292 बार! वह भी सिर्फ 3 महीने में, यह तो सोचने वाली बात है। पक्का या तो आप सनकी हैं या फिर आपने कोई रिकॉर्ड बनाने की ठान रखी है। सबसे पहले तो इस फिल्म का नाम जान लेते हैं जिसकी वजह से शख्स में रिकॉर्ड बना डाला। असल में इस फिल्म का नाम है- Spider Man: No Way Home और अब बात रिकॉर्ड की तो यह कोई छोटा-मोटा रिकॉर्ड नहीं था। यह है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और शख्स ने इस फिल्म को 292 बार देखी। वैसे सोचिए कि एक ही फिल्म को बार-बार रोज देखना कितना मुश्किल और बोरिंग काम रहा होगा। 

 

 

बताया जा रहा है कि रोमेरो एनोलिस ने यह फिल्म पिछले साल 16 दिसंबर 2021 इस साल 15 मार्च 2022 के बीच देखी है।  फिल्म का नाम Spider Man: No Way Home है। रोमेरो एनोलिस ने मशहूर काॅमिक कैरेक्टर spider-man पर बनी फिल्म देखने के लिए अपने 720 घंटे खर्च किए। फिल्म देखने के लिए उन्होंने करीब 34 सौ डॉलर यानी 2 लाख 60 हजार रुपए खर्च किए। 

पहले भी बन चुके हैं रिकॉर्ड 
वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी ने यह अजूबा काम किया हो। इससे पहले भी फिल्म देखकर रिकॉर्ड बनाया जा चुका है और यह रिकॉर्ड खुद रोमेरो एनोलिस ने ही बनाया है। यानी रोमेरो इस काम में माहिर हैं। उन्होंने 2019 में Avengers: Endgame फिल्म 191 बार देखी। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड था।  हालांकि, इस रिकॉर्ड को 2021 में एरनॉड क्लेन नाम के युवक ने तोड़ दिया था। एरनाॅड ने Kaamelott: First Instalment फिल्म 204 बार देख डाली। रोमेरो एनोलिस ने  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपनी दादी के लिए बनाया है‌।  

रोज लगभग आधे दिन तक सिर्फ मूवी देखता था, बाथरूम भी नहीं गया 
एनोलिस ने बताया कि उसने स्पाइडर मैन की मूवी पांच बार रोज देखी। इसका मतलब है रोज करीब आधा दिन यानी 12 घंटे 20 मिनट वह फिल्म देखता रहा। इस दौरान उसे सिर्फ मूवी देखनी थी। इस बीच वह कोई और काम नहीं कर सकता था। यहां तक कि अपना फोन भी नहीं देख सकता था, बाथरूम नहीं जा सकता था और झपकी तो बिल्कुल भी नहीं ले सकता था। हां, बस पलकें झपका सकता था। सबसे बड़ी बात यह कि फिल्म हर बार पूरी देखनी होती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मकान मालिक ने खोला किराएदार का फ्रीजर, अंदर का नजारा देख कांप गया वो 

दिल दहला देगा यह खौफनाक वायरल वीडियो, महिला की आत्मा शरीर छोड़ते हुए कैमरे में हो गई कैद!

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला, तभी होने वाली पत्नी ने किया जबरदस्त कांड, शुरू हो गई मारपीट 

पति ने इंटरनेट पर देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ मूवी में महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ..

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार