
युगांडा: बीते ज़माने में परिवार बड़े होते थे। एक ही छत के नीचे दादा-दादी से लेकर पोते-पोतियाँ तक साथ रहते थे। आज समय बदल गया है, युवा पीढ़ी एक या दो बच्चे के नियम को मानती है। उनका मानना है कि एक या दो बच्चों की अच्छी परवरिश की जा सकती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा सहित उनकी सभी ज़रूरतें पूरी की जा सकती हैं। आज हम जिस परिवार की बात कर रहे हैं, उसमें 700 से ज़्यादा लोग एक साथ रहते हैं। परिवार के मुखिया का कहना है कि हमारे पास घर नहीं है, हमारा ज़िला घोषित कर दो।
700 से ज़्यादा सदस्यों वाला यह परिवार युगांडा में रहता है। @fearlessnomadiker नाम के एक भारतीय यात्री ने इस परिवार से मुलाक़ात की और उनका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यात्री हर्ष, अपनी अफ्रीका यात्रा के दौरान एक दर्जन पत्नियों वाले इस शख्स से मिले और उनका इंटरव्यू लिया। 67 वर्षीय मूसा हासाह्या केसेरो की कुल 12 पत्नियाँ हैं।
ट्रेवल व्लॉगर हर्ष के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है। लेकिन बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम के ज़ियोना चाना का परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार था। ज़ियोना चाना का निधन 2021 में 76 वर्ष की आयु में हो गया था। ज़ियोना चाना की 39 पत्नियाँ और 94 बच्चे थे और सैकड़ों पोते-पोतियाँ थे। लेकिन युगांडा के मूसा के 102 बच्चे और 570 पोते-पोतियाँ हैं। वीडियो में एक ही जगह पर लगभग 20-30 घर दिखाई दे रहे हैं।
मूसा के परिवार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 55 लाख से ज़्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स ने सवाल किया है कि उस इलाके को एक गाँव क्यों नहीं घोषित कर दिया जाता। अगर गाँव या कस्बे जैसी सभी बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराई जाएँ, तो एक ही परिवार का गाँव बस जाएगा। कुछ ने पूछा कि क्या मूसा को अपने सभी बच्चों के नाम और उनकी माँ का नाम याद है? एक यूजर ने मज़ाक में कहा कि यह शख्स अपना साम्राज्य बना रहा होगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News