
नई दिल्ली। एक शख्स बेहद गरीब था। वह कितनी भी मेहनत करता, मगर अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रहा था। उसके पास कुछ भी नहीं था। घर-बार, गाड़ी-बंग्ला या बैंक बैलेंस कुछ भी नहीं था। ऐसे में एक दिन देश छोड़कर दूसरे देश चला गया कमाने। सोचा वहां किस्मत खुल जाए और जिंदगी सफल हो जाए।
आप यकीन करें उसके साथ ऐसा ही हुआ। एक दिन उसे इतनी खुशी मिली कि वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगा। दरअसल, यह मामला है आस्ट्रेलिया का। यहां एक शरणार्थी परिवार अफ्रीकी देश बुरुंडी (Burundi) से काम-धंधे की तलाश में आया। शख्स का नाम है एरिस्टाइड। वह अपनी पत्नी एस्टेर और बेटी के साथ आया था।
आलीशान कोठी और करीब आठ करोड़ रुपए नकद जीते
आस्ट्रेलिया पहुंचकर कर उसने काम खोजा और यह संयोग ही था कि कुछ दिनों बाद उसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक छोटा काम मिल गया। जिंदगी धीरे-धीरे चलने लगी। एक दिन उसने द हॉस्पिटल रिसर्च फाउंडेशन होम लॉटरी का टिकट खरीदा और यहीं उसे किस्मत ने नया मोड़ लिया। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसने लॉटरी का टिकट जीत लिया है। इसमें उसे करीब 31 करोड़ मिले, जिसमें समुद्र किनारे करीब 23 करोड़ रुपए की आलीशान कोठी और सात करोड़ 80 लाख रुपए नकद शामिल है।
प्राइज मनी अमाउंट सुनते ही एरिस्टाइड जोर-जोर से रोने लगा
एरिस्टाइड ने जो आलीशान कोठी जीती है, वह हर सुख-सुविधा से युक्त है। इसमें चार बड़े कमरे हैं। किचन, पूल, गार्डन और खेलने के लिए एक छोटा कोर्ट भी है। लॉटरी कंपनी की ओर से एरिस्टाइड को एक मिलियन डॉलर का चेक दिया गया, जो यह उनकी कैश प्राइज मनी थी। जीत की रकम के बारे में सुनते ही एरिस्टाइड जोर-जोर से रोने लगा। हालांकि, वह खुशी के मारे रो रहा था। दरअसल, इस टिकट को कुल दो लाख लोगों ने खरीदा था, मगर इनाम किसी एक को ही मिलना था और यह खुशकिस्मत इंसान खुद एरिस्टाइड था।
मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए
ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News