कुल्लू पुलिस का विज्ञापन बोर्ड हो रहा वायरल... लोगाें को दी वार्निंग- बेहद ठंडी होती है मनाली की जेल

Published : Aug 06, 2022, 03:33 PM ISTUpdated : Aug 06, 2022, 03:39 PM IST
कुल्लू पुलिस का विज्ञापन बोर्ड हो रहा वायरल... लोगाें को दी वार्निंग- बेहद ठंडी होती है मनाली की जेल

सार

हिमाचाल प्रदेश की कुल्लू पुलिस का एक विज्ञापन बोर्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी भरे लहजे में सलाह दी है कि मनाली की जेल बेहद ठंडी होती है। 

कुल्लू। लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस एक से एक प्रयोग करती है। कई बार यह गंभीर तरीके से समझाया और बताया जाता है, जबकि इन दिनों यह मजाकिया टर्म्स में भी सिखाया जाता है। खासकर सोशल मीडिया आने के बाद से ऐसे पाठ पढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के तौर तरीके में काफी बदलाव देखा गया है। 

ऐसा ही एक अजीबो-गरीब जागरुकता अभियान से जुड़ा  विज्ञापन हिमाचल प्रदेश में कुल्लू पुलिस की ओर से जारी किया गया है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई छोटी सी वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे ऊंचाई पर लगा यह बोर्ड अनोखे अंदाज में लोगों को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के प्रति जागरूक कर रहा है। 

 

 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कुल्लू पुलिस ने बिना किसी बात का उल्लेख किया सबसे ऊपर लिखा है, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं। मनाली की जेल बेहद ठंडी होती है। बोर्ड में नीचे की ओर धूम्रपान नहीं करने को लेकर एक और सलाह दी गई है। इसमें लिखा है, सिगरेट फेफड़ों को जला देती है। 

मारिजुआना के पौधों के पास क्यों लगाया बोर्ड? 
हालांकि, इस बोर्ड को लेकर कई यूजर्स ने कुल्लू पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लिखा, मारिजुआना के पौधों के पास यह बोर्ड क्यों लगाया। एक यूजर ने लिखा, चलो अभी मनाली चलते हैं। कई यूजर्स ऐसे मजाकिया साइन बोर्ड पढ़ने के बाद हंसने वाली इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आप जानते हैं कि यह जगह कौन सी है। कृपया हमें बताइए ये बोर्ड कहां लगा है। स्थान के बारे में जानकारी दीजिए प्लीज। यह वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर 60 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है, जबकि तीन लाख से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है। सैंकड़ों यूजर्स इस पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO