प. बंगाल में शर्मनाक घटना: शव के अंगूठे से जबरन भरवाई लड़की की मांग, कहा- ये है मौत की जिम्मेदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के लोगों ने लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट की। उन्होंने लड़की को घसीटा और मृत लड़के के हाथ से उसके सिर पर जबरदस्ती सिंदूर लगाया। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

Asianet News Hindi | Published : May 31, 2021 9:46 AM IST

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक शव से अंगूठे से जबरन लड़की की मांग भरवा दी गई। मामला कांतापुकुर का है। यहां एक नाबालिक प्रेमी से आत्महत्या कर ली। इसके बाद गुस्साए गांव के लोगों ने लड़की की मौत का जिम्मेदार ठहराया। 

युवा जोड़ा कथित तौर पर शादी करना चाहता था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित जोड़ा कथित तौर पर शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की की मां ने लड़के की उम्र को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद ही लड़के और लड़की के बीच विवाद हुआ। 

विवाद होने के बाद लड़ने ने खुद की जान ले ली
विवाद होने के बाद बर्धमान के कांतापुकुर में लड़के ने अपनी जान ले ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, लड़के के पोस्टमार्टम के बाद कहानी ने एक बड़ा मोड़ ले लिया।

शव लौटाए जाने के बाद लड़की पर निकाला गुस्सा
शव लौटाए जाने के बाद उसके परिजन और पड़ोसियों ने लड़की के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की सुसाइड के बारे में जानती थी, लेकिन उसने बचाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने यह भी दावा किया कि लड़के ने मरने से पहले उसे अपनी एक तस्वीर भेजी थी।

गांववालों ने लड़की और उसकी मां से मारपीट की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के लोगों ने लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने् लड़की को घसीटा और मृत लड़के के हाथ से उसके सिर पर जबरदस्ती सिंदूर लगाया।

स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की की मां ने अपनी नाबालिग बेटी को मारने की शिकायत नजदीकी महिला थाने में दर्ज कराई है।

Share this article
click me!