
कैलिफोर्निया (अमरीका)। यह वीडियो बेहद खौफनाक है, जिसमें एक खिलाड़ी की मिक्सड मार्शल आर्ट्स फाइट यानी एमएमए फाइट के दौरान आप नाक टूटने की वीडियो क्लिप देख सकते हैं। यह भयावह फाइट ब्लेक पेरी और मार्सेल मैक्केन के बीच हो रही थी, जिसमें मार्सेल का एक वार ब्लेक पेरी की नाक तोड़ गया। मगर ब्लेक पेरी ने साहस का परिचय देते हुए नाक टूटने के बाद भी उसी जोश से अपना खेल जारी रखा।
घटना बीते शनिवार को अमरीका में कैलिफोर्निया के स्टॉकटन स्थित उरिजा फेबर्स के ए-1 कांबेट-4 में हुई। इस मिक्सड मार्शल आर्ट्स फाइट के दौरान मार्सेल के घुटने का वार ब्लेक पेरी की नाक पर पड़ा। यह वार इतना ताकतवर था कि ब्लेक पेरी की नाक उसी समय बुरी तरह से टूट गई। इसके बाद भी पेरी खेल जारी रखने के लिए तैयार थे, मगर वेल्टरवेट बाउट के दूसरे दौर में खेल रोक दिया गया।
अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप यानी यूएफसी की ओर से फाइट की एक वीडियो क्लिप जारी की गई है। इस दिल दहला देने वाले वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स की टीम ब्लेक पेरी की नाक को वापस अपनी जगह सेट करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को करीब 40 लाख बार देखा गया है। यूजर्स इसे देख हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, जब डॉक्टर्स इस नाक को चेहरे पर रीसेट कर देंगे तो यह और भी बुरा दिखेगा। मैं क्रंच की आवाज सुन सकता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई ने अपनी नाक को इटेलिक फ्रेम में बदल लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, हे भगवान, क्या नाक एस (S) की तरह घुमावदार होनी चाहिए।
वहीं, मिक्सड मार्शट आर्ट्स फाइट के आयोजकों ने बताया कि नाक में गंभीर चोट लगने के बाद भी ब्लेक पेरी ने दूसरे राउंड में खेलने की उत्सुकता दिखाई। वह बार-बार रिंग में आने पर जोर दे रहे थे। हालांकि, रेफरी और डॉक्टरों ने आपस में सलाह-मशविरा किया और चोट की गंभीरता को समझते हुए यह तय किया गया कि खेल को बीच में रोक दिया जाए। उनकी नाक करीब-करीब लटक गई थी और पेरी बार-बार उसे हाथ से उसकी पुरानी जगह ले जा रहे थे। यह खेल एक ही राउंड चला, मगर दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है। वहीं, ब्लेक पेरी का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने बताया कि उनकी चोट तेजी से ठीक हो रही है। ब्लेक पेरी ने भी अपने प्रशंसकों को धैर्य बनाए रखने के लिए कहा और ऐलान किया कि जल्द ही वह रिंग में वापस लौटेंगे।
बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News