होने वाली बहू की बॉडी में सास ने देखा ऐसा निशान, फिर शादी के मंडप में हुआ अजीबोगरीब खुलासा

चीन से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। चीन में रहने वाली एक महिला को अपनी 20 साल पहले खोई बेटी मिली। लेकिन अपने बेटे की बहू के रूप में। जिसे महिला अपनी बहू बनाकर घर ले जा रही थी वो असल में उसकी सगी बेटी निकली। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2021 6:49 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कब क्या हो जाए कोई कह नहीं सकता। अब चीन से सामने आए इस मामले को ही देख लीजिये। चीन में रहने वाली एक महिला अपने बेटे की शादी करवा रही थी। तभी उसे अपनी होने वाली बहू की बॉडी पर एक निशान दिखा। ये निशान बिलकुल वैसा था जैसा उसकी 20 साल पहले खो चुकी बेटी की बॉडी पर था। जब जांच हुई तो पता चला कि महिला की बहू असल में उसकी सगी बेटी थी।  

गोद लिए बेटे से करवा दी शादी 
टाइम्स न्यूज नाउ में छपी खबर के मुताबिक़, जियांग्सू में रहने वाली एक महिला की बेटी 20 साल पहले खो गई थी। लेकिन 20 साल बाद उसकी मुलाकात अपनी बेटी से 31 मार्च को अपने बेटे की शादी के दौरान हुई। महिला की खोई बेटी से ही उसके गोद लिए बेटे की शादी हो रही थी। महिला ने  होने वाली बहू की बॉडी पर मौजूद निशान से उसकी पहचान की। 

बर्थमार्क से खुलासा 
खबर के मुताबिक़, महिला ने लड़की के हाथ में उसका बर्थमार्क देखा। ऐसा ही निशान उसकी बेटी के हाथ में था, जो 20 साल पहले खो गई थी। इसके बाद महिला ने होने वाली बहू के घरवालों से पूछताछ करते हुए पता लगाया कि क्या वो अडॉप्टेड है? जैसे ही उन्होंने इसमें हामी भरी, महिला श्योर हो गई कि ये उसकी बेटी ही है।  

फूट-फूटकर रोई मां-बेटी 
इस खुलासे के बाद शादी के मंडप में काफी इमोशनल मोमेंट देखने को मिला। अपनी 20 साल पहले खोई बेटी को देखकर महिला काफी खुश हुई।  वहीं इतने साल बाद अपनी बायोलॉजिकल मां से मिलकर लड़की भी काफी खुश हो गई। हालांकि, चूंकि महिला ने बेटे को गोद लिया था इसलिए उसने दोनों की शादी करवा दी। 

Share this article
click me!