बिलखता बेटा देखकर भी लोगों के सामने नाचती रही मां, गरीबी क्या न कराए, रुला देगा ये वीडियो

Published : Jun 08, 2025, 01:45 PM IST
बिलखता बेटा देखकर भी लोगों के सामने नाचती रही मां, गरीबी क्या न कराए, रुला देगा ये वीडियो

सार

ऑर्केस्ट्रा में नाच रही मां के पास आने के लिए रोते बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। मां और बच्चे के प्यार को दिखाता यह वीडियो, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Viral Video: गरीबी इंसान से क्या नहीं करा देती है। बच्चा जब रोता है तो मां सारे काम छोड़कर उसे गोद में उठाती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाता। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि बच्चा रो रहा है, लेकिन मजबूर मां लोगों के सामने नाच रही है। यह वीडियो इतना भावुक करने वाला है कि आंखों में आंसू आ जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला नाचती दिख रही है। ऐसा लगता है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है। उसका छोटा बच्चा भी वहीं है (स्टेज के पास उसकी कोई सहेली उसे संभाल रही है)। बच्चा बार-बार अपनी मां के पास जाने की कोशिश कर रहा है। यह देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा।

डेढ़-दो साल का बच्चा मां की गोद में जाना चाहता था, लेकिन एक लड़की उसे पकड़े हुए है। वह बच्चे को मां के पास नहीं जाने दे रही। उसे इंतजार है कि गाना खत्म हो तो दूसरी डांसर आए और नाच रही बच्चे की मां स्टेज से हटे। बच्चा उस लड़की की पकड़ से छूटकर मां के पास जाने की कोशिश करता है। मां उस लड़की को इशारा करती है कि बच्चे को थोड़ी देर के लिए पकड़े रहे। मां का प्यार और गरीबी से जूझता उसका जीवन देखकर लोग दुखी हो रहे हैं।

 

वीडियो को मिले लाखों लाइक्स
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने कमेंट्स में मां के लिए अपनी भावनाएं, दया और सहानुभूति व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा, "मां नाच नहीं रही, जिंदगी उसे नचा रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हे मां वैष्णो देवी, यह दूसरी मां आपके दरबार में क्यों लाचार है, मां सबकी मनोकामना पूरी करती है।" कई लोगों ने लिखा, “गरीब ही गरीब की मजबूरी समझ सकता है भाई, आप कुछ भी कहो, वीडियो देखते ही आंखों में आंसू आ गए।”

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए