अजी ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, Mumbai Police Band ने बजाया धांसू बॉलीवुड सांग, धुन सुनकर हो जाएंगे दंग,वीडियो

Published : May 09, 2022, 04:38 PM ISTUpdated : May 09, 2022, 04:46 PM IST
अजी ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, Mumbai Police Band ने बजाया  धांसू बॉलीवुड सांग, धुन सुनकर  हो जाएंगे दंग,वीडियो

सार

खाकी स्टूडियो, संगीत बैंड में केवल और केवल पुलिस अधिकारी हैं । ये बैंड अक्सर लोकप्रिय हॉलीवुड और बॉलीवुड धुनों को रिक्रिएट करते हैं। ये धुन साल 1967 में आई, शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस से है। इसका एk गाना  अजी, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगाकी धुन बैंड ने तैयार की है।

ट्रेंडिंग डेस्क, Mumbai Police Band Take Us To An Evening In Paris : मुंबई पुलिस विभाग ( Mumbai Police department ) सोशम मीडिया  पर क्रिएटिव वीडियो पोस्ट करता रहता है। मुंबई पुलिस का म्यूजिक बैंड तो लाजवाब है। कई मर्तबा इसके शानदार धुने बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर को सोचने के लिए मजबूर कर देती है। 

खाकी स्टूडियो ने क्रिएट किए कई शानदार गाने
सोशल मीडिया पर  मुंबई पुलिस अपनी उपस्थिति  दर्ज कराती रहती है। इंटरनेट यूजर्स के सवालों के जवाब भी आपको यहां मिल जाएंगे।  मजाकिया वन-लाइनर्स के साथ सांसारिक सवालों के जवाब देने के लिए, मुंबई पुलिस हमेशा जनता की पसंदीदा रही है। इसकी पॉप्युलेरिटी में इजाफा तब हुई जब इसने अपना म्यूजिक बैंड शुरु किया। खाकी स्टूडियो, संगीत बैंड में केवल और केवल पुलिस अधिकारी हैं । ये बैंड अक्सर लोकप्रिय हॉलीवुड और बॉलीवुड धुनों को रिक्रिएट करते हैं। 

एन इवनिंग इन पेरिस का गाना है बेहद पसंदीदा
अब, खाकी बैंड एक बार फिर धूम मचाने को तैयार है, पुरुष बैंड ने एक सुरील गाने की धुन, बैंड पर तैयार की है। ये धुन साल 1967 में आई, शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस से है। इसका एk गाना  अजी, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगाकी धुन बैंड ने तैयार की है। फिल्म में ये गाना शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था। इस गीत को आवाज मोहम्मद रफी ने दी थी। इस गाने को खाकी बैंड ने बैहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। पुलिस का ये अंदाज निश्चित ही आपको पसंद आएगा। पुलिस ने उसी गाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। 

वीडियो में पुलिस बैंड के सदस्य सैक्सोफोन, तुरही, शहनाई और बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों पर धुन बजातेहुएदिख रहे हैं। इसमें बीच-बीच में फिल्म के ओरिजनल शॉट भी दिखाए गए हैं। फिल्म के ट्रैक को संगीत निर्देशक जोड़ी, शंकर-जयकिशन ने संगीतबद्ध किया था।

वीडियो के साथ, मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा! खाकी स्टूडियो आपकी शामों (और सुबह) को सुखद बनाने के लिए आपके लिए एक राग प्रस्तुत करता है!" हैशटैग के साथ, "म्यूजिकल मंडे" और "मुंबई पुलिस बैंड"।
 

'श्रीवल्ली'गाना कर चुकी है पेश 
मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि इस साल मार्च में, खाकी स्टूडियो ने फिल्म पुष्पा से श्रीवल्ली गीत की धुन तैयार की थी। इस गीत को पेश  करने के साथ ही मुंबई पुलिस ने कहा, "खाकी स्टूडियो रुकेगा नहीं ! हमने मुंबईकरों को 'श्रीवल्ली' की धुन पर झूमते देखा और अब इसमें शामिल होने का फैसला किया!"

PREV

Recommended Stories

प्रेमी बस OYO ले जाने की फिराक में! मौत से पहले वीडियो बना पत्नी और सरकार को दी नसीहत
प्रेमी की पत्नी से बचने लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, Viral Video देख सूख जाएं सांसें