
कोहिमा। हाल ही में अपनी हाजिर जवाबी से चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत नजारे की वीडियो पोस्ट कर लोकेशन के बारे में लोगों से पूछा है। तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब तक करीब तीन लाख बार देखा गया है।
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने यूजर्स से इस लोकेशन के बारे में अनुमान लगाने को कहा है। इस वायरल 30 सेकेंड के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घाटी से बादल तैरते हुए नीचे आबादी वाले इलाके में आ रहे हैं और धीरे-धीरे यह क्रम बढ़ता ही जा रहा है। दिन में बादलों का इस इलाके पर कब्जा करने का दौर जो शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। यह पूरा दृश्य संभवत: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
वायरल वीडियो 30 सेकेंड का है और इसे करीब सवा दो लाख से अधिक बार देखा गया है। वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है, जबकि साढ़े 11 सौ से अधिक लोगो ने इस रीट्वीट किया है। इस अद्भुत फुटेज में देखा जा सकता है कि एक आबादी वाले पहाड़ी इलाके में बादल दिखने शुरू होते हैं और कुछ ही पल में यह पूरे क्षेत्र को कवर कर लेते हैं। ऊंचाई पर बने हुए घरों में बत्तियां जल रही हैं। सुबह और शाम के दृश्य अलग-अलग तरीके से दिख रहे हैं और दोनों ही मनमोहक हैं।
यूजर ने पूछा- क्या आप भी गुनगुना रहे हैं और गा रहे हैं..
कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने प्रकृति की सुंदरता की तारीफ की है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह किस जगह का वीडियो है इसके बारे में अनुमान लगाने की कोशिश की है। एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर। नागालैंड का कोई खूबसूरत शहर होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, खूबसूरत वादियां। क्या आप भी गुनगुना रहे हैं और गा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने बताया कि यह नागालैंड की राजधानी कोहिमा के पास की घाटी का वीडियो है।
बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं
अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News