नाग की मौत का बदला लेने के लिए नागिन ने युवक को 7 बार डसा, हर बार बच गया और अब...

करीब सात महीने पहले एक युवक ने खेत में काम करते वक्त सांप का जोड़ा देख लिया। लाठी से मारा तो एक सांप मर गया, जबकि दूसरा भाग गया। अब दूसरा बचा हुआ सांप उसकी जान लेने पर तुला है। सात महीने में सात बार वह सांप युवक को डस चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 16, 2022 12:14 PM IST

नई दिल्ली। सांप (Snake) अगर काट ले और समय पर सही इलाज न मिले तो व्यक्ति का बचना बेहद मुश्किल होता है। वह भी अगर सांप नाग या नागिन (Nag and Nagin) हो तो फिर कहने ही क्या। मगर उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur in Uttar Pradesh) में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि उसे एक नहीं, दो नहीं, तीन भी नहीं, पूरे सात बार सांप ने काटा है। यह सांप कोई और नहीं बल्कि नागिन है। बावजूद इसके वह हर बार बच जा रहा है। मगर अब युवक का कहना है कि उसकी जिंदगी मौत से भी बदतर हो रही। 

दरअसल, देखें तो कहानी पूरी फिल्मी भी लगती है। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में मोहब्बत नगर पंचायत के मिर्जापुर गांव का है। यहां रहने वाले युवक अहसान  अली ने दावा किया है कि लगभग सात महीने पहले वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे सांप का जोड़ा दिखा। यह नाग-नागिन थे। उसने लाठी से इस जोड़े को कई बार मारा। चोट लगने से एक सांप की मौके पर  ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाग गया। 

Latest Videos

सात बार डसा और हर बार अस्पताल जाकर बच गया 
सांप को मारने के बाद वह घर आया और घटना को भूल गया। लेकिन  उसे  यह नहीं पता था कि कोई है, जो इस घटना को भूला नहीं है बल्कि, आंखों में उसकी फोटो लिए खोज रहा है। यह कोई और नहीं उसी जोड़े का बचा हुआ सांप है। युवक का दावा है कि उस दिन नाग मारा गया और नागिन बच गई। अब नागिन उसे मारना चाहती है। युवक के मुताबिक, उसे तब से अब तक सात बार नागिन काट चुकी है। गनीमत यही रही कि जितनी बार भी सांप ने काटा, परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां बेहतर इलाज से उसकी जिंदगी बच गई। 

दहशत में जिंदगी, कब तक छिप कर रहूं 
युवक का कहना है कि मैं मरने से तो बच जा रहा हूं, मगर अब जिंदगी बर्बाद हो गई है। सांप की वजह से कहीं काम नहीं करने जा पा रहा हूं। घर पर कब तक बैठा रहूं। युवक का कहना है कि बाहर जाने से डर लगता है। युवक के अनुसार, छह महीने पहले सांप ने पहली बार काटा था। तब खेत में काम कर रहा था। हालत खराब हुई, लोग अस्पताल ले गए, इलाज के बाद जान बची। हाल ही में भैंस के लिए चारा लेने जा रहा था, तब भी सांप ने काट लिया। इसमें मेरा अंगूठा गायब हो गया। इस बार भी किसी तरह बच गया। मगर अब क्या करूं, कब तक ऐसे बचूंगा, कुछ समझ नहीं आ रहा। घर पर छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें खाना नहीं मिल पा रहा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

टीना की दूसरी शादी के बीच पहले पति भी चर्चा में आए, लड़कियां बोलीं- मुझे शादी कर लो प्लीज

ससुर-बहू के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद जो हुआ उसने दोनों की जिंदगी में तूफान ला दिया

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता