
ट्रेंडिंग डेस्क. शॉकिंग मर्डर्स सीरीज में आज हम बात कर रहे है 2008 में हुए ऐसे हत्याकांड के बारे में जिसपर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। इस हत्याकंड की वजह एक लव ट्रायंगल था, जिसका अंजाम बहुत ही भयानक था। आइए जानते हैं इस खौफनाक कहानी के बारे में....
लव ट्रायंगल की वजह से हुआ ये हत्याकांड
ये घटना तीन लोगों की कहानी है टीवी प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले नीरज ग्रोवर, कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज और मरिया के लवर नेवी अफसर मैथ्यू की। बात मई 2008 की है। कन्नड़ एक्ट्रेस उन दिनों सुर्खियों में रहा करती थी। करियर को आगे बढ़ाने के लिए मारिया ने मुंबई के मलाड में शिफ्ट होने का फैसला किया। मुंबई आने के बाद उनकी दोस्ती टीवी प्रोडक्शन में काम करने वाले नीरज ग्रोवर से हो गई थी। नीरज उनके साथ काफी समय बिताया करते थे। 6 मई 2008 को मारिया मुंबई के मलाड इलाके में शिफ्ट हो रही थीं, जिसके लिए नीरज ने उनकी काफी मदद की और फिर मारिया के घर पर ही रात रुक गए। बस यहीं से इस भयानक घटना की शुरुआत हुई।
मारिया के प्रेमी ने दी थी चेतावनी
जिस रात नीरज मारिया के घर पर रुके थे उसी रात मारिया के प्रेमी नेवी अफसर एमिले जेरॉम मैथ्यू को शक हो गया। उन्होंने रात में मारिया को फोन लगाया तभी पीछे से किसी मर्द की आवाज उसे सुनाई दे गई। मैथ्यू ने मारिया से पूछा कि घर पर और कौन है तो उसने नीरज ग्रोवर के बारे में बताया। मैथ्यू ने कहा कि वह नीरज को अभी वापस भेजे और फोन रख दिया। मारिया ने इस बात को जैसे नजरअंदाज कर दिया था।
अचानक मारिया के घर पहुंचा मैथ्यू
मैथ्यू की चेतावनी के बावजूद मारिया ने नीरज को वहां रुकने दिया, उसी दौरान मारिया के प्रेमी मैथ्यू ने कोच्चि से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी और सीधे मारिया के घर जा पहुंचा। मारिया और नीरज को साथ देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने चाकू घोंपकर नीरज ग्रोवर की जान ले ली। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके 300 टुकड़े कर दिए जाते हैं। लाश को ठिकाने लगाने में मारिया भी मैथ्यू की मदद करने लगती है और टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरकर दोनों जंगल में जला आते हैं। हत्या के बाद मैथ्यू घर के पेंट से लेकर फर्नीचर तक सब बदलवा देता है।
ऐसे सामने आती है खौफनाक कहानी
घटना के कुछ दिनों बाद जब नीरज का कुछ पता नहीं चलता तो उसके परिजन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। जिसके बाद पुलिस कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया से पूछताछ करती है। पर वो पुलिस को बताती है कि आखिरी बार नीरज जब उनके घर आए थे, तो वह डेढ़ बजे रात चले गए थे। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के एक बयान के आधार पर पुलिस की जांच चलती रहती है। दरअसल, उस रात गार्ड ने मारिया और मैथ्यू को कार में बड़े-बड़े बैग डालते देखा था। पुलिस की सख्ती के बाद मारिया मैथ्यू का मोबाइल पुलिस को सौंप देती है और इसके बाद इस भयानक हत्याकांड की कहानी सामने आती है।
दांत और हड्डियों से हुई पहचान
नीरज ग्रोवर की हत्या के मामले में नेवी अफसर मैथ्यू को 10 साल और सबूत मिटाने में मदद करने पर मारिया सुसाइराज को 3 साल की सजा सुनाई जाती है। इस मामले में नीरज ग्रोवर के अंग पुलिस को नहीं मिल सके थे पर उनके दांत और कुछ हड्डियां पुलिस ने ढूंढ़ ली थी, जिसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उनका डीएनए निकालकर उनकी पहचान सिद्ध की गई थी। इस घटना पर बॉलीवुड फिल्म 'नॉट ए लव स्टोरी' भी बन चुकी है।
यह भी पढ़ें : देहरादून में भी हो चुका है श्रद्धा जैसा कांडः पत्नी का मर्डर- स्टोन कटर से बॉडी को 72 टुकड़ों में काटा
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News