नेपाली लड़की ने कराई खेसारी लाल और पवन सिंह की दुश्मनी, यूट्यूब से कमाई के लिए कर रहे ये काम

Nepali girl made hostility between Khesari Lal and Pawan Singh  : खेसारी ने कहा कि हम भी अश्लीलता के खिलाफ है, लेकिन इसके लिए आप किसी की बहन-बेटी को सोशल साइट पर निाशाना नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब आपकी जुबान इतनी गंदी है तो फिर आप अश्लीलता को पैरोकार कैसे बन पाएंगे।

Rupesh Sahu | Published : May 5, 2022 3:03 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) दोनों ही भोजपुरी फिल्मों के मंजे हुए एक्टर हैं, दोनों जबरदस्त सिंगर भी हैं। दोनों के फैंस भी लाखों की तादाद में हैं। बस यहीं प्रशंसक ही दोनों के बीच विवाद की आग में घी झोंक रहे हैं। बीते दो साल से दोनों महारथी अपने फैंस के बचाव में एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। 

बिहार सरकार से नाराज हुए खेसारी
ताजा हालातों में खेसारी लाल यादव और उनके परिवार पर  अशोभनीय टिप्पणी  की गई, ये अनर्गल बात पवन सिंह (Pawan Singh) के किसी फैन ने की थी। इसके बाद खेसारी लाल ने बिहार की नीतीश सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई  की मांग की थी। खेसारी लाल को कोई सपोर्ट नहीं मिला तो उन्होंने ट्वीट कर स्वयं की तुलना सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से कर दी, उन्होंने कहा था कि  बिहार की पुलिस उनके साथ उसी तरह का विहेव  कर रही है जैसा सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुंबई की पुलिस ने किया था। खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह से विवाद के मामले के पीछ की पूरी स्टोरी मीडिया के सामने बयां की है। 

Latest Videos

खेसारी ने अश्लीलता को बताया विवाद की जड़
खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के साथ अपने विवाद के पीछे अश्लीलता का विरोध करना बताया है। खेसारी लाल यादव ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि वल्गैरिटी  के खिलाफ लड़ाई भाषण देने या फेसबुक लाइव से खत्म नहीं हो सकती है। इसके लिए कई सारे उपाय एक साथ करने की जरुरत है। खेसारी ने कहा कि हम भी अश्लीलता के खिलाफ है, लेकिन इसके लिए आप किसी की बहन-बेटी को सोशल साइट पर निाशाना नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि  जब आपकी जुबान इतनी गंदी है तो फिर आप अश्लीलता के पैरोकार कैसे बन पाएंगे। 

 नेपाल की लड़की के कॉमेंट से शुरु हुआ विवाद 
खेसारी लाल ने पवन सिंह से विवाद की शुरुआत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस तनातनी की शुरुआत नेपाली लड़की की वजह से शुरु हुई, खेसारी की जबरदस्त फैन रही इस लड़की ने अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया था। किसी एक जगह किसी जर्नलिस्ट ने उनसे भोजपुरी सेलेबिट्री को लेकर उनकी दीवानगी पर एक सवाल पूछ लिया, पत्रकार ने उनसे पवन सिंह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा वे उन्हें नहीं जानती हैं। बस इतना सुनते ही पवन सिंह के आत्म सम्मान को ठेस पहुंच गई,  उस नेपाली लड़की ने खेसारी का नाम लिया था, इसलिए इसलिए उन लोगों ने उसे वेश्या तक की उपाधि दे दी। उस लड़की को जब काफी  भला-बुरा कहा गया, इसके बाद मैंने उस लड़की का बचाव किया, इससे कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा।

यूट्यूब चैनल चलाना ही मुख्य एजेंडा

खेसारी ने कहा कि ये मुहिम अश्लीलता के खिलाफ ना होकर अपने प्रचार की तरफ फोकस करना है, जिससे इनका अपना यूट्यूब चैनल चल सके, इनकी कमाई बढ़ जाए। इसके लिए अश्लीलता को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इनके पास तो कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जो  कंट्रोवर्सी क्रिएट कर सके,इसी वजह से ये दर्शकों के चहेते  कलाकारों को लपेटकर उन्हें बेइज्जत करना चाहते हैं, जिससे इनके यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ जाएं, इनकी कमाई शुरु हो जाए। 

 

और पढ़ें:

नम्रता मल्ला ने कराया सेक्सी फोटोशूट, भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस मूव्स देख हर कोई हैरान

Mother’s Day 2022: बॉलीवुड की ये 7 सिंगल मदर्स जिनकी दुनिया है कायल, अपने दम पर बच्चों को पाला

Celebs Spoted: दीपिका पादुकोण से श्रद्धा कपूर तक कौन किस लुक में दिखा, साड़ी में हसीन दिखीं फातिमा सना शेख

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP