लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए अरबपति निरंजन हीरानंदानी, जानें क्या है वजह

Published : Dec 31, 2023, 05:58 PM IST
niranjan heeranandani

सार

क्या कभी कोई अरब पति रईस आदमी भी लोकल ट्रेन में सफर करता है। नहीं न, सच भी है कि वह अपनी गाड़ी या फ्लाइट में ही सफर करना पसंद करेगा, लेकिन अरबपति निरंजन हीरानंदानी का सोशल मीडिया पर ट्रेन में सफर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।  

ट्रेंडिंग न्यूज। मुंबई की लोकल ट्रेन में रोजाना हजारों की संख्या में सफर करते नजर आते हैं। यह उनके लिए डेली का रूटीन जैसा होता है। लोग दफ्तर जाने के लिए भी रोजाना लोकल ट्रेन में सफर करते हैं लेकिन यदि कोई अरबपति व्यक्ति लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए तो आश्चर्य तो होगा ही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समय और ट्रैफिक से बचने के लिए लोकल ट्रेन में हीरानंदानी
अरबपति निरंजन हीरानंदानी मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए। समय बचाने के लिए निरंजन हीरानंदानी ने लोकल ट्रेन में सफर करना बेहतर समझा। हीरानंदानी 73 वर्ष के हैं औऱ मुंबई से उल्हासनगर जाने के लिए उन्होंने मुंबई लोकल पकड़ ली। उन्होंने इस अनुभव को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। हीरानंदानी ने कहा कि लोकल ट्रेन में सफर करने से उनका समय बचने के साथ ही ट्रैफिक से भी उनरा राहत मिल गई। निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन यहां के लोगों की लाइफलाइन है। हीरानंदानी को कभी लोकल ट्रेन की भीड़ में कभी भीड़ के बीच लोकल ट्रेन के इंतजार करते देखा गया।

भारत के 100 अमीर लोगों में शामिल
निरंजन हीरानंदानी हीरानंदानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक हैं। वे इस ग्रुप के संस्थापक हैं। इनका अरबों का कारोबार हैं। निरंजन हीरानंदानी भारत के 100 अमीर लोगों की गिनती में शामिल हैं। इसके बाद भी निरंजन हीरानंदानी सादगी भरा जीवन जीने के साथ जमीन से जुड़े हैं।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल