'शूटर दादी' के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नया नाम, चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को कोरोना से हुआ था निधन

Published : Jun 22, 2021, 07:09 PM ISTUpdated : Jun 22, 2021, 07:10 PM IST
'शूटर दादी' के नाम पर होगा नोएडा शूटिंग रेंज का नया नाम, चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को कोरोना से हुआ था निधन

सार

जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को यूपी सीएम को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि नोएडा के सेक्टर 21 में बने शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाना चाहिए।

नोएडा. महिलाओं के सम्मान में नोएडा स्टेडियम में शूटिंग रेंज का नाम 'शूटर दादी' रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये नाम शूटर चंद्रो तोमर का नाम पर है। जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि नोएडा के सेक्टर 21 में बने शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाए। उनकी 30 अप्रैल को कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई।

जब पहली बार उठाई थी बंदूक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली चंद्रो तोमर की उम्र 60 साल से अधिक थी। उन्होंने पहली बार बंदूक उठाई तो कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। 

सांड की आंख फिल्म बन चुकी है
चंद्रो तोमर पर बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख बन चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, शूटिंग रेंज का नाम अब सुश्री तोमर के नाम पर रखा जाएगा। वे एक प्रख्यात निशानेबाज थी। 

उन्होंने आगे लिखा, शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखना उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत है।  
 
तोमर ने रूढ़िवादिता की बाधाओं को तोड़ा था
सीएम को लिखे पत्र में बताया गया था कि कैसे चंद्रो तोमर बागपत के जौहरी गांव में पैदा होकर देश में नाम रोशन किया। उन्होंने कैसे  देश को गौरवान्वित करने के लिए रूढ़िवादिता की बाधाओं को तोड़ दिया।

पत्र में लिखा गया, तोमर एक ऐसी जगह से थीं, जहां महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों में ही दबी रहती हैं। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से इससे बाहर कदम रखा। उन्होंने दुनिया में अपने काम से ऐसी जगह बनाई कि आज गांवों की आम महिलाओं को उन पर गर्व होता है।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Indonesia Waterfall Accident: झरने पर नहाते समय फिसली 25 साल की युवती, अगले दिन मिला शव, वायरल वीडियो ने झकझोरा