Pakistani Bride Video: रोटी के मोहताज पाकिस्तान में दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटों से तौला, देखें Video

पाकिस्तान इन दिनों खाने के लिए तरस रहा है। कर्ज में डूबा पाकिस्तान आवाम को जरूरत का सामान तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इसी बीच एक पाकिस्तानी दुल्हन की शादी सुर्खियों में है। जहां उसे 70 किलों सोने की ईंटों से तौला गया।

 

Anshika Tiwari | Published : Jul 25, 2023 7:45 AM IST / Updated: Jul 28 2023, 06:56 PM IST

वायरल डेस्क. पड़ोसी देश पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हैं। आम जनता को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। महंगाई अपने चरम पर है, देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। जिस देश में रोटी-चावल के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हो ऐसे में लग्जरी जिंदगी के बारे में सोचना दूर बात है। पर उसी ही देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं और वे जमकर पैसा लुटा रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटों से तौला गया।

70 किलों सोने की ईंटों से दुल्हन को तौला

वायरल हो रहा वीडियो एक पाकिस्तान लड़की की शादी का है। जिसके शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए उसे 70 किलो सोने की ईंटों से तोला गया। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे शादी के जोड़े में सजी-धजी दुल्हन को तराजू के एक हिस्से में बैठाया जाता है और दूसरी तरफ परिवार के लोग सोने के ईंटों को रख रहे हैं। वहीं समारोह में मौजूद सभी लोग इस पल का आनंद उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के पिता बड़े व्यापारी है। हालांकि ये शादी पाकिस्तान में न होकर दुबई में हुई है।

 

 

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे अमीर होने का नमूना बता रहे हैं तो कुछ लोग पाकिस्तान में खाने के लिए तरस लोगों के बारे में चिंता जा रहे हैं। कई यूर्जस का कहना है, पाकिस्तान में खाने के लिए खाना नहीं है, लोग भूख से तड़प कर मर रहे हैं। हालात इतने बुरे हैं कि पाकिस्तान को कई कर्ज देने के तैयार नहीं है और ये लोग दिखावा कर रहे हैं। 

(एशिया नेट न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

ये भी पढ़ें- ये लो भाई! पाकिस्तान ने भी लॉन्च कर दिया अपना चंद्रयान, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

ये भी पढ़ें-  प्लेन में 'भीख' मांग रहा था पाकिस्तानी शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद जमकर हुई फजीहत

 

Share this article
click me!