घर में आई सेकेंड हैंड साइकिल तो पिता और बेटे की खुशी का नहीं था ठिकाना, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर अवनीश शरण ने पिता-पुत्र का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस भावुक कर देने वाले वीडियो अब 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2022 12:41 PM IST

नई दिल्ली। खुशी किसी भी चीज से आ सकती  है, अगर आप खुश होना चाहें तो। खासकर अभावों में जिंदगी जीने वालों को छोटी-छोटी चीजों से जो खुशी और सुख मिलता वह उनके लिए तो बड़ी बात होती ही है, उस क्षण को देखना किसी आम इंसान के लिए भी अपने आप मे अनमोल लम्हा होता है। 

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर अवनीश शरण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर प्रेरणादायक और दिलचस्प वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं, जिसे देखकर आपका मूड बन जाता है। इस बार उन्होंने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जो एक पिता और बेटे के लिए तो खुशी का लम्हा है, मगर देखने वाले की आंखें भावुकता से नम कर जाता है। 

Latest Videos

 

 

अवनीश शरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह भावुक कर देने वाला यह वीडियो पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है- यह केवल सेकेंड हैंड साइकिल है, मगर उनके चेहरे की खुशी देखिए। उनका भाव बता रहा है, जैसे आज उन्होंने मर्सिडीज खरीद ली है। 

पिता पूजा कर रहे और बेटा खुशी से झूमते-नाचते ताली बजा रहा 
एक पिता ने करोड़ों रुपए की मर्सिडीज नहीं खरीदी थी, महज कुछ सौ रुपए की सेकेंड हैंड साइकिल ली थी, मगर उसकी संतुष्टि और बेटे की खुशी देखकर लगता है, पता नहीं उन्होंने ऐसा क्या पा लिया, जो उन्हें यह सुख दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गरीब पिता और उनका बेटा बेहद खुश हैं। बेटा तो खुशी से नाच रहा है। सिर्फ इसलिए कि उनके घर नई सेकेंड हैंड साइकिल आई है। पिता उस साइकिल की पूजा कर रहे हैं और बेटा खुशी से झूमते-नाचते ताली बजा रहा है। 

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, लोग खूब कर रहे पसंद 
इस वायरल वीडियो को ट्विटर प्लेटफॉर्म पर 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, दस हजार से अधिक  लोगों ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है, जबकि करीब साढ़े 71 हजार लोगों ने इस जबरदस्त वीडियो को पोस्ट किया है। यही नहीं, 900 से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर अपने दिलचस्प कमेंट भी दिए हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दुल्हन ने दूल्हे की जगह पुतले की शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, देखिए वायरल वीडियो

स्मार्ट सासू मां ने पूजा के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, मॉडर्न बहू भी देखकर रह गई दंग

दूल्हा और दुल्हन ले रहे थे फेरे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि लड़की बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

बेटे के अंतिम संस्कार में गई महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, बाद में कर ली शादी, दोनों की उम्र आपको चौंका देगी

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच