ऐसी शादी देखी नहीं होगी, दूल्हा-दुल्हन की 30 साल पहले हो चुकी है मौत, वीडियो में देखिए कैसे पूरी हुई रस्म

कर्नाटक से एक हैरान करने वाली शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह शादी एक महिला और पुरूष की है, मगर दोनों की मौत 30 साल पहले हो चुकी है। अब यह शादी पूरे रस्मो-रिवाज के साथ पूरी हुई। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2022 8:07 AM IST / Updated: Jul 30 2022, 01:38 PM IST

बेंगलुरु। शोभा और चंदप्पा ने बीते गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिणी कन्नड जिले में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली। हालांकि, शादी समारोह के दौरान वे शारिरिक तौर पर वहां मौजूद नहीं थे, क्योंकि करीब 30 साल पहले उन दोनों की मौत हो चुकी है। जी हां, चौंकिए मत, यह स्पष्ट रूप से कोई साधारण शादी नहीं थी। यह प्रेता कल्याणम यानी मृतकों की शादी का समारोह था। 

दरअसल, प्रेता कल्याणम एक परंपरा है, जो अभी भी कर्नाटक और केरल राज्य के कुछ हिस्सों में निभाई जाती है। यहां जन्म के दौरान मरने वालों के लिए यह विवाह अनुष्ठान रखा जाता है और पूरे रस्मों रिवाज के साथ इसे पूरा किया जाता है। ऐसा करने वाले लोग इसे उन आत्माओं का सम्मान करने का खास तरीका मानते हैं। 

Latest Videos

 

 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस शादी समारोह का एक थ्रेड वीडियो यू-ट्यूबर एनी अरुण ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में वीडियो के साथ-साथ इस अजीबो-गरीब शादी समारोह की हर डिटेल भी शेयर की है। उनके यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

 

 

इन वीडियो को पोस्ट करते हुए अरुण ने ट्वीट में लिखा, मैं आज एक अनोखी शादी में शामिल हो रहा हूं। आप पूछ सकते हैं कि इस शादी में खास क्या है और यह ट्वीट के लायक क्यों है। दरअसल, आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि दूल्हे की मृत्यु हो चुकी है और दुलहन भी मर चुकी है। आज उनकी शादी हो रही है, वैसे ही जैसे 30 साल पूरा होने पर की जाती। 

 

 

एनी अरुण ने इस थ्रेड में 20 ट्वीट पोस्ट किए हैं, जिनमें शादी की अलग-अलग निभाई जा रही रस्मों के वीडियो भी शामिल हैं। उन्होंने लिखा, शादी उतनी ही औपचारिक थी, जितनी किसी भी अन्य सामान्य शादी के लिए होती है। इसमें फर्क सिर्फ इतना था कि असली दूल्हा और दुल्हन की जगह उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया था। 

 

 

उन्होंने ट्वीट में लिखा, इस परंपरा को यहां पूरी गंभीरता से निभाया और पूरा किया जाता है। यह उनके लिए खासतौर पर होती है, जब बच्चा जन्म के दौरान या बाद में मर जाता है। उसकी शादी आमतौर पर विपरित लिंग वाले दूसरे बच्चे से कर दी जाती है। यह बच्चा भी जन्म के दौरान या उसके बाद मर चुका होता है। सभी रीति-रिवाज किसी सामान्य शादी की तरह ही पूरे किए जाते हैं। 

 

 

ट्वीट में अरुण ने बताया कि यह शादी दक्षिणी कन्नड में हो रही है। इस अनोखी परंपरा के तहत भी पहले ऐसे बच्चों का पता लगाया जाता है। फिर उनकी सगाई होती है। इसके लिए दोनों परिवार एकदूसरे के घर भी जाते हैं। इस समारोह में एक बारात और सप्तपदी भी शामिल थी। कई रस्मों को उन्होंने वीडियो के माध्यम से दिखाने का प्रयास भी किया है। 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस शादी में वहीं लोग आ सकते हैं, जिनक शादी हो चुकी है। उन्हें आने की अनुमति नहीं होती, जिनकी शादी नहीं हुई होती। साथ ही बच्चों को भी इस शादी से दूर रखा जाता है। उन्होंने बताया कि शादी में केवल रस्म-रिवाज और अनुष्ठान हीं नहीं हुए बल्कि, दावत का आयोजन भी था। इसमें फिश फ्राई, चिकन सुक्का, कडले बलियार और इडली के साथ मटन ग्रेवी तथा और भी बहुत कुछ थे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts