
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से बढ़कर एक रोचक और हैरान करने वाले वीडियो सामने आते हैं। ऐसा ही एक रोचक वीडियो वाइल्ड लाइफ का वायरल हुआ है। राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से बाघ का बेहद रोचक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाघ को मुंह अपना शिकार दबाए हुए देख सकते हैं।
वायरल हुआ रणथंभौर से बाघ का वीडियो
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में घूमने जाने वाले पर्यटकों की भीड़ रोजाना ही आती है। बाघ को देखने की उत्सुकता भी उनमें खूब रहती है लेकिन कई बार लोग बाघ नहीं दिख पाते, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों ने बाघ को न सिर्फ देखा बल्कि उसे मुंह में अपना शिकार दबाए जाते अपने कैमरे में कैप्चर किया। अब बाघ का यह वीडियो वायरल हो गया है।
पढ़ें पीलीभीत में घंटों तक कभी दीवार तो कभी छत पर घूमता रहा बाघ, भीड़ बनाती रही वीडियो
वीडियो में बाघ शिकार को मुंह में दबाए दिखा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ को पर्यटकों के बीच से जाते देखा गया। वीडियो में बाघ अपने मुंह में किसी जानवर को दबाए हुए बड़े आराम से पर्ययकों की गाड़ियों के बीच से जाते नजर आ रहा है। बाघ को देखकर पर्यटक भी अपने मोबाइल और कैमरों से उसका वीडियो बना रहे हैं। रणथंभौर के इस वीडियो को काफी संख्या में लोग पसंद और शेयर भी कर रहे हैं।
पहले भी रणथंभौर से कई वीडियो वायरल हुए
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यहां जाने वाले पर्यटकों को बाघ काफी आसानी से दिख जाते हैं। इससे पहले भी पर्यटकों की ओर से बाघ के कई वीडियो वायरल हए हैं।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News