कॉन्डोम की वजह से महिला को हो गई 6 मंथ की सजा, पढ़ें आखिर क्या है यह पूरा मामला

Relationship with partner made after piercing the condom : एक महिला ने अपने पार्टनर को धोखे में रखकर कॉन्‍डोम में छेद कर दिया था। इसके बाद उसी कॉन्डोम का यूज करके दोनों ने संबंध बनाए थे। हालांकि मेल पार्टनर को इसकी कतई जानकारी नहीं थी। कोर्ट ने इस मामले में महिला को यौन उत्पीड़न ( Sexual Assault)  का दोषी ठहराया है।

Rupesh Sahu | Published : May 6, 2022 8:27 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क, Relationship with partner made after piercing the condom : जर्मनी में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला को उसके पार्टनर की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न यानि Sexual Assault का दोषी पाया गया है। जर्मनी में इसे Criminal Stealthing कहा जाता है। इस अपराध में पहली बार किसी महिला को आरोपी बनाया गया है।

महिला को Sexual Assault का दोषी ठहरया गया
समाचार एजेंसी ड्यूश वेले (news agency Deutsche Welle) की दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने अपने पार्टनर को धोखे में रखकर उसके कॉन्‍डोम में छेद कर दिया था। इसके बाद उसी कॉन्डोम का यूज करके दोनों ने संबंध बनाए थे। हालांकि मेल पार्टनर को इसकी कतई जानकारी नहीं थी। कोर्ट ने इस मामले में महिला को यौन उत्पीड़न ( Sexual Assault)  का दोषी ठहराया है। आरोपी महिला को अपने पार्टनर के साथ यौन धोखाधड़ी का का दोषी पाया गया है। कॉन्‍डोम में जानबूझकर होल करने के लिए महिला को 6 महीने की सजा सुनाई गई है।

Latest Videos

नाइटस्टैंड में रखे कॉन्‍डोम में किया छेद
घटना के मुताबिक एक 39 वर्षीय महिला मां बनने की ख्वाहिश रखती थी, वह  42 वर्षीय व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। एक साल पहले ही दोनों दोस्त बने थे, इसके बाद वे  कैजुअल रिलेशनशिप में साथ रहने लगे थे। इस दौरान महिला अपने पुरुष साथी से इमोशनली  अटैच हो गई थी। हालांकि पुरुष साथी के साथ ऐसा नहीं था। ये बात महिला भी जानती थी कि वे दोनों एकदम कैजुअल रिलेशनशिप में रह रहे हैं। वहीं महिला की मां बनने की इच्छा जोर पकड़ रही थी, इसके लिए उसने अपने साथी के नाइटस्टैंड में सुरक्षित रखे कॉन्‍डोम में बेहद चालाकी से छेद कर दिया था । 

महिला ने पार्टनर के समक्ष खोला राज 
आरोपी महिला ने बाद में अपने पार्टनर को ये मैसेज भेजा कि उसे भरोसा हो रहा  है कि वह मां बनने वाली है। महिला ने अपने पार्टनर को ये भी बता दिया की उसने जानबूझकर कॉन्डोम में छेद कर दिया था। इस बात से बेहद हैरान पुरुष ने इसकी शिकायत सक्षम एजेंसी को कर दी। कोर्ट के समक्ष महिला ने आरोपों को स्‍वीकार किया। इसके बाद न्यायालय ने उसे यौन अपराध का दोषी ठहराया है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

लोग कुत्ते-बिल्ली पालते हैं इस शख्स ने पाली खतरनाक मकड़ी, छिपकली तक खा जाती है

दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया 

परिवार ने रेस्त्रां में खाया खाना, मगर कर गए ऐसी हरकत सोशल मीडिया पर हजारों यूजर बोले- इनसे गंदा कोई नहीं

कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया बॉस का तुगलकी फरमान, इसे पढ़कर आपको भी आएगा गुस्सा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री